फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आज होगा मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन

Fri, 31 Jul 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए श्रीनिवास ने वीरवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं उपायुक्तों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की।
विज्ञापन

वीसी के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एक-एक कर सभी जिला उपायुक्तों से एसआईआर की जानकारी और आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।
वीसी उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत फतेहाबाद जिले में 31 जुलाई (शुक्रवार) को फोटो मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में कुल 659694 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 348669 पुरुष, 311010 महिला तथा 15 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन के बाद जिले में 59 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
अब जिले में कुल 767 मतदान केंद्र होंगे। उन्होंने सभी पात्र नागरिकों से अपील की कि वे प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल नहीं है तो वह निर्धारित अवधि के दौरान आवश्यक आवेदन प्रस्तुत कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकता है।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, एसडीएम रतिया सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ अनूप सिंह, नायब तहसीलदार (चुनाव) राज कुमार, डीआईओ सिकंदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें