फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 4 नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई `1.20 करोड़ कीमत की संपत्ति फ्रीज

Fri, 31 Jul 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार तस्करों की करीब 1.20 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति फ्रीज कर दी है। एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत की गई इस कार्रवाई में मकान, कृषि भूमि, वाहन और बैंक खातों में जमा राशि शामिल है।
विज्ञापन

एएसपी दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि जिले में अब तक 42 नशा तस्करों की 8 करोड़ 39 लाख 12 हजार 688 रुपये मूल्य की चल और अचल संपत्तियां फ्रीज की जा चुकी हैं। इनमें रिहायशी मकान, कृषि भूमि, वाहन और बैंक जमा राशि शामिल है।
उन्होंने बताया कि थाना भट्टू कलां पुलिस ने पीलीमंदोरी निवासी नशा तस्कर विक्रम सिंह उर्फ गोलू की कार फ्रीज की है। कार की अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं। वहीं सीआईए टोहाना ने किला मोहल्ला निवासी अजय कुमार की संपत्तियों पर कार्रवाई की है। आरोपी का 20 लाख रुपये कीमत का रिहायशी मकान, 80 हजार रुपये कीमत की बाइक और 5.23 लाख रुपये की बैंक जमा राशि फ्रीज की गई है। अजय कुमार के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें