फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के प्रतीक्षा कक्ष में गर्भवती ने दिया बच्ची को जन्म

विज्ञापन
डिलिवरी के बाद अस्पताल में दाखिल महिला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में एक बार फिर डॉक्टर व स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। अस्पताल में डिलिवरी के लिए आई गर्भवती को लेबर रूम से बाहर निकाल दिया गया। गर्भवती ने प्रतीक्षा कक्ष में बेड पर ही बच्ची को जन्म दे दिया। परिजन बार-बार स्टाफ को बुलाते रहे लेकिन आरोप है कि वह चाय पीने में व्यस्त रहे।
विज्ञापन

प्रतीक्षा कक्ष में बेड पर डिलिवरी होने के बाद स्टाफ पहुंचा और जच्चा-बच्चा को संभाला। हालांकि डिलिवरी के बाद जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। मामले के मुताबिक गांव मताना निवासी रजनी ने बताया कि उसकी बेटी संतोष गर्भवती थी और उसे लेबर पेन होने पर आशा वर्कर की मदद से सुबह आठ बजे अस्पताल में लेकर आए। बेटी संतोष को लेबर रूम में ले गए। लेकिन वहां पर मौजूद स्टाफ ने यह कहकर बाहर निकाल दिया कि वह अभी चाय पी रहे हैं और बाद में देखेंगे। इसके बाद उन्होंने बेटी को प्रतीक्षा कक्षा में लिटा दिया। बेटी दर्द से चिल्लाती रही, उन्होंने स्टाफ बुलाया लेकिन वह ये ही कहते रहे कि अभी समय नहीं हुआ है। करीब दो घंटे बाद प्रतीक्षा कक्ष के बेड पर ही बेटी की डिलिवरी हो गई और उसने बच्ची को जन्म दिया। डिलिवरी होने के बाद स्टाफ पहुंचा और उपचार शुरू किया।
अस्पताल में पहले भी प्रतीक्षा कक्ष में हो चुकी है डिलिवरी
अस्पताल में स्टाफ की लापरवाही का मामला पहला नहीं है। पहले भी अस्पताल में बेड पर ही डिलिवरी हो चुकी है। स्टाफ की लापरवाही को लेकर अधिकारियों को शिकायत हो चुकी है लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हुई है।
विज्ञापन

कोट
मेरे संज्ञान में ये मामला नहीं है। इस संबंध में एसएमओ से जानकारी ली जाएगी। अगर शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
कोट
मेरे पास शिकायत आई है। इसको लेकर मैंने नर्सिंग सिस्टर और डॉक्टर नीति पूनिया को भी फोन किया है। लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। मामले को लेकर वीरवार को नोटिस जारी किया जाएगा, जो भी ड्यूटी पर था उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश चौधरी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें