फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर के सुंदरीकरण के टेंडर पर प्रधान ने की आपत्ति, टेंडर रद्द करने के लिए लिखा पत्र

विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद द्वारा वेल्कम गेट का तैयार करवाया गया डिजाइन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद के लगाए गए टेंडरों पर विवाद शुरू हो गया है। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने इसको लेकर आपत्ति शुरू कर दी है। प्रधान ने टेंडरों को रद्द करने के लिए कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक को पत्र लिखा है, उन्होंने वार्डों में गलियों के निर्माण पर भी एतराज जताया है। गौरतलब है कि नगर परिषद ने हाल ही में शहर के सुंदरीकरण को लेकर स्वागत गेट, हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर निर्माण, फव्वारा चौक का सुंदरीकरण आदि कार्यों के करीब चार करोड़ रुपये के टेंडर लगाए हैं। नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने 10 नवंबर 2023 को कार्यकारी अभियंता को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि 30 अक्टूबर 2023 को पपीहा पार्क के सामने शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शन कर रोष जताया था और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जो टेंडर लगे हैं उनको रद्द कर नियमों का पालन करते फिर टेंडर लगाए जाएं, जिससे विभाग को वित्तीय हानि से बचा जा सके। उन्होंने कहा प्रत्येक कार्य को करवाने से पहले संबंधित वार्ड के पार्षद व गणमान्य व्यक्तियों की देखरेख में वीडियोग्राफी करवाई जाए। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच भी खींचतान रह चुकी है। नगर परिषद प्रधान ने खुद के कक्ष में उपप्रधान की कुर्सी लगने पर एतराज किया था। इसके बाद उपप्रधान को अलग कक्ष अलॉट किया गया।
विज्ञापन

इन विकास कार्यों के लगाए गए हैं टेंडर
कार्य अनुमानित लागत
आई लव फतेहाबाद के साइन बोर्ड 2 लाख 28 हजार
एसबीआई रोड पर स्टॉर्म वाटर सीवर लाइन 38 लाख 7 हजार
वेलकम गेट हिसार-सिरसा रोड 54 लाख 38 हजार
सीसी रोड वार्ड नंबर 6 और 7 44 लाख 98 हजार
मातूराम कॉलोनी में गली नंबर 4, 5, 6 का निर्माण 84 लाख 70 हजार
फव्वारा चौक का सुंदरीकरण 44 लाख 73 हजार
हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर निर्माण 2 करोड़ 10 लाख

नगर परिषद ने डिजाइन तैयार करवाकर लगाए हैं टेंडर
नगर परिषद द्वारा सुंदरीकरण को लेकर हिसार-सिरसा रोड पर डिवाइडर और फव्वारा चौक के सुंदरीकरण का एजेंसी से डिजाइन तैयार करवाया है। इसके अलावा हिसार-सिरसा रोड पर वेलकम गेट के डिजाइन भी तैयार करवाए गए है।

वार्डों में गलियों के निर्माण पर भी एतराज
नगर परिषद द्वारा वार्डों से आए प्रस्ताव के आधार पर गलियों के निर्माण के टेंडर लगाए है। नगर परिषद प्रधान ने इसको लेकर भी एतराज किया है। प्रधान का कहना है कि उन्हें मौखिक शिकायत मिली है कि उन गलियों का निर्माण किया जा रहा है जिनकी वास्तव में निर्माण की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

कोट
नगर परिषद द्वारा टेंडर लगाए गए है। इन्हें रद्द करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। टेंडरों को लेकर पपीहा पार्क के सामने कुछ लोगों द्वारा रोष प्रदर्शन किया गया था। पत्र में कहा गया है कि टेंडर रद्द करके दोबारा नियमों के अनुसार लगाए जाएं
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें