फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में पीपीपी कैंप में दस्तावेज अपलोड करवाने पहुंचे नागरिक।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले परिवार पहचान पत्र में आई त्रुटियों के निपटान का कार्य जारी है। शनिवार को भी जिले के 283 स्थानों पर शिविर लगाए गए। हालांकि दूसरे फेज केे दूसरे दिन सुबह एक घंटा पोर्टल न चलने के कारण दिक्कत आई, लेकिन बाद में इसे ठीक कर दिया गया। इसके बाद दस्तावेज अपलोड करने का काम चलता रहा। वहीं हंस कॉलोनी में फाइलें अपलोड करने में दिक्कतें आई। आरोप था कि एक ही व्यक्ति की फाइल को तीन-तीन बार अपलोड करना पड़ा।
ज्ञात रहे कि परिवार पहचान पत्र में गलतियों को दूर करनेे जिले में जगह-जगह 283 शिविर लगाए गए हैं। यहां पर परिवार पहचान पत्र की गलतियों को दूर करने के लिए सीएससी सेंटरों के ऑपरेटरों की भी मदद ली जा रही है। इन सेंटरों पर सबसे अधिक लोग परिवार पहचान पत्र में अपनी आय कम करवाने के लिए पहुंच रहे हैं। सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने के बाद लोगों में परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने के लिए होड़ लगी हुई है। शुक्रवार को कई स्थानों पर पोर्टल काफी धीमा चल रहा था, जिस कारण त्रुटियों को दूर करने में परेशानिर्यां आइं। शनिवार को सुबह एक घंटे तक पोर्टल में दिक्कत आई। इसके बाद संबंधित अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की और पोर्टल को सुचारु करवाया। बाद में किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आई और लोगों ने राहत की सांस ली।
हंस कॉलोनी में आई परेशानी
फतेहाबाद की हंस कॉलोनी में हालांकि लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहां पर दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर एक फाइल को तीन-तीन बार अपलोड करना पड़ा। हंस कॉलोनी में परिवार पहचान पत्र केे अलावा बुढ़ापा पेंशन स्कीम के लाभार्थी भी अपने फार्म लेकर आए हुए थे।
फतेहाबाद में ब्लॉक वाइज की गई जन्मतिथि अपडेट
ब्लॉक जन्मतिथि अपडेट
फतेहाबाद 2925
भूना 990
जाखल 812
रतिया 1241
टोहाना 660
भट्टूकलां 385
नागपुर 373
कोट
परिवार पहचान पत्र में गलतियों को दूर करने का काम जारी है। सुबह एक घंटा कुछ दिक्कत आई थी और मैंने स्वयं सेंटरों पर जाकर जांच की। कई स्थानों पर कंप्यूटर की हिस्ट्री डिलीट न करने के कारण दस्तावेज अपलोड करने में दिक्कत आ रही थी, जिसे दूर कर दिया गया। एक दो स्थानों पर ऑप्शन दबाने में दिक्कत आई थी, बाकी सभी जगह काम चल रहा था।
-अमरजोत कौर, जिला कार्यक्रम अधिकारी।