फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कट : दिन में सुकून न रात को मिल रही चैन की नींद

विज्ञापन
फतेहाबाद स्थित 33केवी बिजली घर। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद/टोहाना/रतिया। गर्मी उफान पर है, अप्रैल महीने में ही मई-जून जैसे हालात होने से बिजली निगम का तंत्र डगमगा गया है। शहर में रोजाना दो घंटे बिजली के कट लग रहे हैं तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के हालात और भी बुरे हैं। यहां दिन में केवल एक घंटे ही बिजली मिल पा रही है। भीषण गर्भी में बिजली के कट लगने से लोगों को न तो दिन में सुकुन मिल पा रही है और न ही रात को चैन से सो पा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अब तक फतेहाबाद शहर में बिजली का लोड 850 एम्पियर तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह लोड 450 से 550 एम्पियर होता है। शहर के 33 केवीए बिजली घर की मशीनरी 1200 एम्पियर तक लोड वहन करने की क्षमता रखती है। इससे अधिक लोड होने पर कट लगाने की जरूरत पड़ती है। हालात यह हैं कि इस समय मुख्यालय से ही स्थानीय अधिकारियों के पास कट लगाने के आदेश आ रहे हैं। इस कारण शहर में दो घंटे तक के कट लग रहे हैं। नतीजतन, भीषण गर्मी में बिजली कटों से लोगों की समस्या बढ़ गई है। उधर, ग्रामीण इलाकों में तो गेहूं कटाई के कारण पूरे दिन में मात्र एक ही घंटे सप्लाई मिल रही है। इसके बाद सीधे शाम 7 बजे ही सप्लाई बहाल हो पा रही है।
गांवों में दोपहर को 11 से 12 बजे ही आती है सप्लाई
बिजली अधिकारियों के अनुसार गेहूं के सीजन में आग की घटनाओं को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सप्लाई दिन में बंद रखी जा रही है। दिन में सिर्फ दोपहर 11 से 12 बजे ही बिजली सप्लाई दी जाती है। टोहाना में शाम 6 बजे जबकि रतिया क्षेत्र में शाम 7 बजे बिजली सप्लाई बहाल की जा रही है। दिनभर ग्रामीण आग उगलती गर्मी में परेशानी झेलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

शेड्यूल के अलावा अघोषित कटों ने बढ़ाई मुश्किल
ग्रामीण क्षेत्रों में इस शेड्यूल के अलावा 45 मिनट से अधिक समय तक के कट लग रहे हैं। शाम को एक बार बिजली आने के बाद रात्रि में भी कट लगाए जा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को न दिन में सुकून मिल रहा है और न ही रात में चैन की नींद सो पा रहे हैं।
रात 9 बजे से 10 बजे तक शहर में लगा कट
सोमवार रात्रि को फतेहाबाद शहर में पहले शाम को 6 बजे से 7 बजे तक एक घंटे का कट लगा। इसके बाद रात 9 बजे फिर से सप्लाई काट दी गई। रात 9 बजे गुल हुई बिजली एक घंटे बाद 10 बजे बहाल हो पाई।
कोट
स्थानीय स्तर पर बिजली कट नहीं लगाए जा रहे हैं। बिजली कट लगाने के लिए मुख्यालय से आदेश आ रहे हैं। रात 9 बजे से 10 बजे के कट का भी मुख्यालय से ही मैसेज मिला था।
विज्ञापन

।निशित कुमार, एसडीओ, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें