फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाढ़ से सड़कों में हुए गड्ढ़े, दो माह से नहीं हुई मरम्मत

Mon, 02 Oct 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बाढ़ के कारण बोसवाल रोड पर आए कट को दिखाता ग्रामीण।
विज्ञापन
फतेहाबाद।
विज्ञापन

जिले में आई बाढ़ के कारण गांवों को जाने वाली सड़कों के हालात काफी खराब हो गई है। बाढ़ के पानी के कारण गांवों को जाने वाली सड़कों के नीचे की मिट्टी दरक गई है। यहां पर लगातार कटाव होने के कारण सड़कें धंसने लगी हैं और साथ ही इनमें डेढ़ से दो फुट तक के गड्ढ़े बन गए हैं। इससे ग्रामीणों में हादसों का भय बना हुआ है।
गौरतलब है कि जुलाई महीने में आई बाढ़ ने भारी प्रकोप मचाया था। जाखल, टोहाना, कुलां, रतिया व फतेहाबाद के 120 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। बाढ़ के कारण करीब एक लाख एकड़ धान की फसल इन क्षेत्रों में प्रभावित हुई थी। वहीं, बाढ़ के पानी को निकालने के लिए जिले में 18 स्थानों पर सड़कों में आठ से 10 फुट तक के कट लगाने पड़े थे। वहीं 37 सड़कें ऐसी थी, जो बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। सबसे अधिक नुकसान फतेहाबाद के गांव ढाणी ठोबा, रजाबाद-बोसवाल सड़क, बरसीन से बोसवाल को जाने वाली सड़कों को हुआ है। इन सड़कों पर करीब डेढ़ सप्ताह तक बाढ़ का पानी निकलता रहा था, क्योंकि इन क्षेत्रों में सड़कों पर दो से तीन फुट तक पानी भर गया था। अब बाढ़ का पानी तो निकल गया है, लेकिन सड़कों की हालत काफी खराब हो गई है। सड़कों पर डेढ़ से दो फुट तक गड्ढ़े बने हुए हैं और कई सड़कों में कटाव आ गया है। संवाद
विज्ञापन



जहां लगे कट, वहां केवल मिट्टी डालकर सुचारू किया आवागमन
फतेहाबाद में 18 स्थानों पर बाढ़ के पानी को निकालने के लिए सड़कों पर पांच से छह फुट तक कट लगाने पड़े थे। अकेले अयाल्की रोड पर ही तीन कट लगाने पड़े। इसके अलावा ढाणी ठोबा, बोसवाल के पास भी कट लगाए थे। जाखल को जाने वाले रास्ते पर भी कट लगाना पड़ा था। मिट्टी भरकर इन कटों को भरा गया है, लेकिन अभी तक इन कटों की मरम्मत नहीं की गई है। हालात यह है कि इन कटों में मिट्टी के कारण कई वाहन धंस रहे हैं। कई बार तो इन कटों से वाहनों को निकालने के लिए ट्रैक्टरों का सहारा लेना पड़ता है।


:: हमारे गांव की सड़क के हालात काफी खराब हो गए हैं। सड़क दरक गई है और काफी कटाव हो गया है। सड़क के साथ बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिनसे रात के समय हादसों का खतरा बना रहता है।
गुरबेज सिंह, सरपंच, गांव रजाबाद


बाढ़ से खराब हुई सड़कों या जहां पर कट लगाए गए थे, उसका काम जिला परिषद को सौंप दिया गया है। इसका एस्टीमेट भी तैयार हो चुका है। जल्दी ही सड़कों की मरम्मत होगी।
विज्ञापन

आनंद कुमार, कार्यकारी अभियंता, एचएसएएमबी, फतेहाबाद


जिला परिषद के पास हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा 163 सड़कों के निर्माण के लिए काम भेजा गया है। जल्द ही इनके टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इसके बाद काम शुरू किया जाएगा।
सुमन खिचड़, प्रधान, जिला परिषद फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें