फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा ओला ने 800 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बंगलूरू में हुई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पंजाब यूनिवर्सिटी की छात्रा एवं गांव बैजलपुर की बेटी पूजा ओला ने 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है। दूसरे स्थान पर मणिपुर की अंकिता रही। यह चैंपियनशिप 30 अप्रैल से दो मई को हुई।
विज्ञापन

गांव बैजलपुर में साधारण किसान सुभाष ओला की होनहार एथलीट बेटी पूजा ओला ने ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर कई प्रतियोगिता में प्रतिभा के बल पर मेडल जीते हैं। एथलीट पूजा ने दौड़ के पहले चक्कर में ही अपनी प्रतिद्वंद्वी पांच खिलाड़ियों को पछाड़ दिया। कोच सौरभ कुमार यादव ने 800 मीटर में पूजा ओला की जीत पर हौसला बढ़ाया और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पूजा के गांव बैजलपुर में भी खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों ने अपनी बेटी की दौड़ टीवी पर देखी।
यह रहा है पूजा ओला की उपलब्धियों का सफर
पूजा ने वर्ष 2018-19 में बड़ौदरा में हुई 15वीं नेशनल यूथ एथलीट चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। वहीं, रांची में हुई 34वीं जूनियर नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में 1500 मीटर में सिल्वर मेडल, 600 मीटर में ब्रांज मेडल जीता। नई दिल्ली में हुई 64वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 800 मीटर में गोल्ड मेडल, पुणे में 2019 में हुई खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आठ सौ मीटर में गोल्ड मेडल, रायपुर में हुई 16वीं नेशनल यूथ एथलीट चैंपियनशिप में 800 मीटर में सिल्वर, हांगकांग में हुई थर्ड एशियन यूथ एथलीट चैंपियनशिप 800 मीटर में सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा पूजा ने केरल में हुई 2019-20 में हुई 17वीं फेडरेशन कप चैंपियनशिप में 800 मीटर में गोल्ड, 1500 मीटर में गोल्ड मेडल, गुंटुर में हुई 35वीं जूनियर नेशनल एथलीट चैंपियनशिप में 1500 मीटर में सिल्वर, संगरूर में हुई 65वीं नेशनल स्कूल गेम्स में 1500 मीटर में दौड़ में गोल्ड मेडल जीता था। वर्ष 2022 में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स बंगलूरू में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स में 800 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी प्रतिभा का इतिहास बरकरार रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें