फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किसानों के सवालों से गरमाई सियासत, पिपली में महापंचायत 25 नवंबर को

Tue, 15 Sep 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। किसानों और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसान विश्राम गृह में आयोजित बैठक में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर एसडीएम आकाश शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

चढूनी ने कहा कि भाकियू प्रदेशभर में बैठकें कर किसानों और आमजन को उनके मुद्दों के प्रति जागरूक कर रही है। उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र के पिपली में ‘देश बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले महापंचायत होगी। इसकी तैयारियों को लेकर प्रदेश के विभिन्न जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं को लामबंद किया जा रहा है।
उदय राज खारा और तरसेम औलख ने टोहाना में लंबे समय से अधूरे पड़े जमालपुर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द पूरा करने की मांग की। साथ ही शहीद चौक के निर्माण में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में चढूनी ने कहा कि सरकार की नीतियां किसान और आमजन के हित में नहीं हैं। उन्होंने जमालपुर ओवरब्रिज, शहीद चौक जांच, निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा और शिक्षा में समान अवसर की मांग रखी। उन्होंने बेरोजगारी भत्ता, सम्मानजनक न्यूनतम मजदूरी और वर्षा जल संचयन के लिए विशेष बजट की मांग भी उठाई।
धान खरीद में कथित अनियमितताओं और पोर्टल संबंधी शिकायतों का मुद्दा भी उठाया गया। चढूनी ने कहा कि किसान संगठन पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में अन्नदाता किसान यूनियन के उदय राज खारा, तरसेम औलख, मनजीत पूर्ण माजरा, रमेश डांगरा, रामफल खोबड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें