फतेहाबाद। जीवन बीमा पॉलिसी की रकम पाने की उम्मीद एक व्यक्ति को महंगी पड़ गई। साइबर ठगों ने एनओसी और फंड जारी कराने का झांसा देकर गांव अमानी निवासी सुखविंदर सिंह से 4,59,833 रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार के अनुसार सुखविंदर सिंह ने बताया कि 26 जून को उसके मोबाइल पर फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि उसकी पॉलिसी की एनओसी आने वाली है।
27 जून से 12 अगस्त के बीच आरोपियों के कहने पर कई बार यूपीआई से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर की। कभी फंड रिलीज, कभी जीएसटी और कभी अन्य शुल्क के नाम पर पैसे मांगे गए। इस तरह कुल 4,59,833 रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने बताया कि ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने 10 सितंबर को साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में 1,72,933 रुपये के दो ट्रांजेक्शन का भी उल्लेख किया है। संवाद