फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चार किलो हेरोइन सहित काबू किए तस्कर को अमृतसर ले जाएगी पुलिस

Wed, 19 Mar 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस ने चार किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी जगसीर को बुधवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से न्यायालय के आदेश पर उसे चार दिन की रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान पुलिस आरोपी को अमृतसर ले जाकर उपलब्धता के स्रोत का पता लगाएगी।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस ने पंजाब के संगरूर जिले के छाजली निवासी जगसीर को मंगलवार को रेलवे रोड स्थित आईटीआई के पास से दबोचा था। उसके पास से 4 किलो, 5 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पुलिस ने तीन दिन पहले 270 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर जगसीर को काबू किया था। सीआईए के जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी जगसीर को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान उससे उपलब्धता के स्रोत के बारे में पूछताछ की जाएगी।
अंतरराष्ट्रीय तार जुड़े होने की आशंका
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के कब्जे से जिन थैलियों में हेरोइन बरामद हुई है, उन पर अरबी भाषा में शब्बा खैर अफगानिस्तान लिखा था। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपी के संपर्क अंतरराष्ट्रीय नशा माफिया के साथ जुड़े हो सकते हैं। पुलिस रिमांड के दौरान इसकी जानकारी जुटाएगी। वहीं, डीएसपी टोहाना की ओर से 270 ग्राम हेरोइन की कीमत करीब 10 लाख और एसपी की ओर से चार किलोग्राम की कीमत 20 करोड़ रुपये बताई गई है। जोकि शहर में चर्चा का विषय बनी है। इस कारण पुलिस के हिसाब से कई लोगों ने चार किलो हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें