फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बदलते मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 14 से मौसम खुश्क रहने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार काे पूरे दिन बादलवाही रही। इस कारण जिले के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर करीब 2 बजे जिले में बूंदाबांदी भी हुई। ठंडी हवा ने भी ठंडक बढ़ा दी। आज से मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

किसान महाबीर सिंह, अनूप कुमार, जयप्रकाश, दलीप सिंह, फूल सिंह और मानसिंह आदि ने बताया कि इस बार गेहूं व सरसों की फसल अच्छी है। अगर अब बारिश होती है तो फसलों को नुकसान होगा, जिससे उत्पादन में कमी आ सकती है। वहीं, गेहूं की फसल में ताजा सिंचाई की गई है। अब बारिश आने से गेहूं की फसल बिछ सकती है।

मौसम देखकर करें फसलों की सिंचाई
कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर सिंह ने बताया कि अगर अब बारिश होती है तो रबी की सभी फसलों के लिए हानिकारक है। खासकर अगेती गेहूं की फसल जिनमें लगभग पूरा पकाव हो चुका है, उसमें ज्यादा नुकसान होने की संभावना रहेगी। अगेती सरसों की फसल की कटाई शुरू हो चुकी है और पछेती सरसों में पकाव आना शुरू हो गया है। अगर अब बारिश हुई तो सरसों और गेहूं के उत्पादन में गिरावट हो सकती है। जिले में मौसम में आए परिवर्तन के बाद हवा तेज गति से चल रही है। ऐसे में किसान मौसम के मिजाज को देखकर ही फसलों में सिंचाई करें।
विज्ञापन

-
:: पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार तक बादलवाही तथा कहीं-कहीं गरज चमक व हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना बन रही थी। अब मौसम साफ व खुश्क रहने की संभावना है।
विज्ञापन

डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें