फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रात को चोरी हुए सरसों से भरे ट्रक को पुलिस ने सुबह किया बरामद

Fri, 07 Feb 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। अनाज मंडी से वीरवार की रात को लाखों रुपये कीमत की सरसों की बोरियों से भरा ट्रक चोरी हो गया था। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर नाकेबंदी कर दी और करीब 3 घंटे में ट्रक को राजस्थान के गोगा मेड़ी के समीप से बरामद कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भट्टूकलां निवासी सीताराम ने बताया कि सीएमएस गोदाम भट्टू से ट्रक में 765 कट्टे सरसों के भरे थे। ट्रक में भरी सरसों का कुल वजन 351 क्विंटल 30 किलोग्राम था। सरसों की कीमत 20 लाख 21 हजार 692 रुपये थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि सरसों से भरकर ट्रक वीरवार शाम को भट्टूकलां की अनाज मंडी में खड़ा किया था। शुक्रवार सुबह 8 बजे अनाज मंडी में आकर देखा तो वहां से ट्रक गायब था।
इस पर उसने इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर घटना के बारे में पड़ोसी राज्य राजस्थान की पुलिस को भी अवगत करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब 3 घंटे में ही सरसों से भरा चोरी हुआ ट्रक बरामद कर लिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर नाकाबंदी कर दी थी। चोरी हुआ सरसों से भरा ट्रक बरामद कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें