फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो पक्षों में चलीं ईंटें, 22 लोगों पर केस दर्ज

Fri, 07 Feb 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भट्टूकलां की धक्का बस्ती में विवाद के बाद गली में पड़ी ईंटें।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भट्टू कलां। भट्टूकलां की धक्का बस्ती में किसी बात को लेकर वीरवार रात के समय झगड़ा हो गया। इस घटना में जमकर ईंटें चलीं और गली में खड़ी एक गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुची और मामले को शांत करवाया। हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं लगी। पुलिस ने दोनों पक्षों के 22 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गली में खड़ी गाड़ी मालिक मंगत राम पंच ने बताया कि उनका इस झगड़े में कोई लेना-देना नहीं था, लेकिन शरारती लोगों ने ईंटें बरसाकर व तलवार से गाड़ी पर हमला कर नुकसान पहुंचाया है। इसकी उन्होंने पुलिस को शिकायत भी दी है। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रात्रि को किसी बात को लेकर दो गुटों में झगड़ा हो गया। जिसके बाद 22 लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें