फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस ने बिना नंबर प्लेट समेत नियम तोड़ने वाले 49 वाहनों के काटे चालान

Thu, 07 Nov 2024 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर दुपहिया वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में बढ़ती वारदात को लेकर बुधवार दोपहर को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड़ में आ गया। पुलिस टीमों ने शहर के मॉडल टाउन में चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने पुराना बस स्टैंड के सामने बिना नंबर प्लेट वाहनों के चालान काटे। पुलिस ने बुधवार को 49 वाहनों के चालान काटे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के एसआई धर्मचंद के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड के सामने दुपहिया वाहनों की चेकिंग को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, दुपहिया वाहन पर तीन सवारी, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने, नाबालिग द्वारा दुपहिया वाहन चलाने को लेकर चेकिंग की। इस दौरान कई दुपहिया वाहन ऐसे मिले जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी और कई पर शायरी व अन्य नाम लिखे मिले।
दुपहिया वाहन पर तीन सवारी को रुकवाया गया तो बहानेबाजी करते हुए दिखे। एसआई धर्मचंद ने बताया कि वाहन चालक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, इसके चलते सख्ती की जा रही है। मां-बाप नाबालिग को वाहन दे रहे हैं जो कि गलत है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- मॉडल टाउन में चलाया अभियान
पुलिस की चार से पांच गाड़ियों में भारी पुलिस फोर्स जब दोपहर करीब ढाई बजे मॉडल टाउन में आरके पैलेस के पास अचानक पहुंची तो वहां पर हड़कंप मच गया। पुलिस की टीमों ने अचानक से मॉडल टाउन की मुख्य सड़कों, पपीहा पार्क के अंदर और आरके पैलेस के आसपास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसके अलावा पुलिस कर्मियों ने संदिग्धों से पूछताछ भी की।
- लूटपाट की हो चुकी कई वारदात
शहर के थाना रोड पर मंगलवार दोपहर को एक बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां छीनकर युवक फरार हो गए। रविवार को नकाबपोश युवकों द्वारा एक युवक से बाइक और पर्स छीन लिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी के चलते पुलिस प्रशासन बिना नंबर प्लेट लेकर घूम रहे वाहन चालकों पर सख्ती कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें