फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: विधायक के निजी सचिव पर हमले में किसान नेताओं के घर दबिश, एक नेता के भाई ने पुलिस ने दी गालियां

Fri, 04 Jun 2021 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद/टोहाना (हरियाणा)

सार

एक जून को टोहाना के नागरिक अस्पताल में जजपा विधायक देवेंद्र सिंह बबली द्वारा एक्स-रे मशीन का उद्घाटन करने के दौरान बवाल हो गया था। विरोध करने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले किसान पहुंच गए। दोपहर बाद करीब 2 बजे जैसे ही विधायक की गाड़ी अस्पताल में जाने लगी तो कुछ लोगों ने गाड़ी पर हमला करते हुए पीछे के शीशे को तोड़ दिया। शीशा टूटकर विधायक के निजी सचिव राधेश्याम की गर्दन में लगा था।
विज्ञापन
टोहाना में गाड़ी में जा रहे विधायक का विरोध करते किसान। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोहाना के सामान्य अस्पताल में मंगलवार को एक कार्यक्रम में जाते समय विधायक देवेंद्र बबली की गाड़ी में बैठे निजी सचिव पर जानलेवा हमला करने के मामले में शहर और सदर पुलिस की टीमों ने छापे मारे। शुक्रवार सुबह टोहाना पुलिस की टीम ने किसान नेताओं के घर गांव अमानी, फतेहपुरी, हैदरवाला व शहर में दबिश दी। 

विज्ञापन


सदर पुलिस की टीम का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सदर पुलिस की टीम एसएचओ विनोद कुमार के नेतृत्व में शहीद भगतसिंह किसान यूनियन के संयोजक रमनदीप रम्मी के घर गांव हैदरवाला में पहुंची है। पुलिस की टीम शुक्रवार सुबह 5 बजे रमनदीप को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर पहुंची, लेकिन रमनदीप घर पर नहीं मिला। पुलिस की टीम रमनदीप के भाई के कमरे में जांच करने गई तो उसने पुलिस को गालियां देते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया। एसएचओ सदर विनोद कुमार ने उन्हें कानून हाथ में न लेने व सरकारी काम में बाधा न डालने की बात कही। इसके बाद रमनदीप के भाई ने वीडियो बनाना बंद कर दिया। 


सामान्य अस्पताल में विधायक के कार्यक्रम में जाने के दौरान उनकी गाड़ी पर लाठी से हमला किया गया था, जिसमें उनके निजी सचिव राधेश्याम को चोट आई थी। पुलिस की टीम ने एफआईआर नम्बर 233 के तहत उक्त नेता की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा। वहीं, पुलिस ने शहर में विधायक की गाड़ी को रोकने के मामले में चालक सुनील की शिकायत पर दर्ज 232 नम्बर केस में नामजद धीरज गाबा के घर भी दबिश दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें