फतेहाबाद। शहर पुलिस टीम ने गुरु नानकपुरा क्षेत्र में खोजी कुत्ते जैक और रैंबो को साथ लेकर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान हेरोइन तस्करी के आरोप में पुलिस ने अजय उर्फ अजी निवासी गुरु नानकपुरा को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना शहर प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम गुरु नानकपुरा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान संदिग्ध युवक को पुलिस ने शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 10.34 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना शहर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।