फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पहले पेट में मारा घूंसा फिर लूटे `60 हजार

Mon, 16 Jun 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। हसंगा से नाढोड़ी रोड पर सोमवार को दिनदहाड़े नकाबपोश बाइक सवार ने सेवानिवृत्त पंजीकरण लिपिक महाबीर सिंह खलेरी से 60 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन

आरोपी ने पहले रास्ता पूछने के बहाने बाइक रुकवाई, फिर पेट में घूंसा मारकर महाबीर को गिरा दिया। इसके बाद जेब से नकदी निकालकर भाग गया। घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है।
पुलिस को दी शिकायत में 65 वर्षीय महाबीर सिंह नाढोड़ी ने बताया कि वह गांव स्थित एसबीआई बैंक से 60 हजार रुपये निकलवाकर घर लौट रहा था। जब वह हसंगा गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार ने धौलू गांव जाने वाला रास्ता पूछा। इस पर महाबीर ने अपनी बाइक रोक ली।
विज्ञापन

महाबीर के अनुसार जैसे ही उसने बाइक रोकी उक्त नकाबपोश ने उसके पेट में घूंसा मारा, जिससे वह नीचे गिर गया। इसके बाद नकाबपोश ने उसकी जेब से रुपये निकाले और अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गया।
विज्ञापन

घायल महाबीर ने परिजनों को सूचना दी। फिर पुलिस को शिकायत दी। वहीं सूचना मिलते ही भूना और सीआईए टोहाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महाबीर की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें