फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस अलर्ट

Mon, 25 Jan 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करते हुए न केवल रेलवे पुलिस बल्कि हरियाणा राज्य पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल थाना जाखल पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रेनों में जांच की।
विज्ञापन


जांच का नेतृत्व जाखल थाना पुलिस प्रभारी हरबंस लाल ने किया। उन्होंने बताया कि विशेष कर गणतंत्र दिवस पर किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि की आशंका को ध्यान में रखते हुए सभी राज्य सीमाओं पर कड़ी चौकसी की गई है।

वहीं हरियाणा से पंजाब व पंजाब से हरियाणा की ओर जाने वाली ट्रेनों पर खास चेकिंग की जा रही है। इस दौरान उनके साथ जीआरपी चौकी प्रभारी चरण सिंह, आरपीएफ थाना प्रभारी सतपाल मलिक, एएसआई सुरेश कुमार, विजय कुमार, भुपिंद्र सिंह इत्यादि भी उनके साथ रहे।दूसरी ओर भट्टू रेलवे स्टेशन भी पुलिस ने तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें