फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 80 करोड़ की धोखाधड़ी में फिजियोथेरेपिस्ट गिरफ्तार

Fri, 09 May 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव सहनाल में 80 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने मुख्य मास्टरमाइंड आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान डॉ. सुखदेव सिंह सहनाल रतिया के रूप में हुई है। आरोपी फिजियोथेरेपिस्ट है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यहां से सात दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस मामले में दो आरोपी पहले गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि पुलिस ने 16 अप्रैल को रतिया के गांव सहनाल निवासी अमरीक सिंह ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव सहनाल के ही डॉ. सुखदेव सिंह ने अपने पिता के नाम से शीशपाल फ्रंट लाइन कंसल्टेंसी एंड सर्विसेज प्रा. लि. के नाम से कंपनी बना रखी है और एक महीने में लोगों को दोगुना रुपये करने का लालच देकर धोखाधड़ी कर लोगों के पैसे लगवा रहा है।
अमरीक सिंह की शिकायत पर सीईओ सुखदेव सिंह के अलावा अन्य 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले में 5 मई को दो आरोपियों बलिंदर कुमार उर्फ बिन्नु व जसवंत सिंह उर्फ शीरा निवासी सहनाल रतिया को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा की पुलिस टीम ने इस मामले में मुख्य मास्टरमाइंड डॉ. सुखदेव सिंह को पकड़ा गया है।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उसने कंपनी में लोगों को पैसे दोगुने का लालच देकर धोखाधड़ी की है। उसने अपनी कम्पनी में करीब 2934 लोगों की आईडी लगाकर करीब 80 करोड़ रुपये की ठगी कर पैसे कमाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें