फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से बच्चों को लेने जा रहे व्यक्ति की हादसे में मौत

विज्ञापन
भिड़ंत के बाद मृत नीलगाय व क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
भूना। गांव खाराखेड़ी स्थित नवोदय विद्यालय से अपने दो बेटों को लेने बाइक पर जा रहे गांव मूसाखेड़ा निवासी 36 वर्षीय कृष्ण कुमार की नीलगाय के साथ भीषण भिड़ंत होने से मौत हो गई। कृष्ण कुमार शुगर मिल के पास पहुंचे तो तेज गति से खेतों से आए नीलगाय बाइक से टकरा गई। नीलगाय ने भी मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बाइक चालक कृष्ण कुमार को सीएचसी भूना में दाखिल करवाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक रतिया के भाजपा विधायक लक्ष्मण नापा का नजदीकी रिश्तेदार बताया गया है।
विज्ञापन

बच्चों ने फोन कर कहा था, पापा छह दिन की छुट्टी है, हमें ले जाओ
नेशनल हाईवे पर गांव खाराखेड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 11वीं कक्षा के विद्यार्थी राहुल व रमन ने वीरवार को अपने पिता कृष्ण कुमार को फोन करके कहा था कि आगे छह दिन की स्कूल की छुट्टियां हैं, इसलिए हमें आकर घर ले जाओ। इसके बाद कृष्ण दोनों बेटों को घर लाने के लिए बाइक पर सवार होकर चल पड़ा। गांव से करीब 18 किलोमीटर पहुंचते ही उनके बाइक की नीलगाय से भिड़ंत हो गई। हालांकि, कृष्ण कुमार ने हेलमेट भी पहना हुआ था। मगर प्रारंभिक चिकित्सा जांच में सिर सड़क पर टकराने को कृष्ण की मौत का कारण बताया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा के बेटे व मूसाखेड़ा से काफी ग्रामीण भूना पहुंचे। कृष्ण कुमार अपने पीछे पत्नी प्रेमोबाई और दो बेटे राहुल व रमन छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

कोट
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सिर सड़क पर टकराने से कृष्ण कुमार की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
कपिल सिहाग, प्रभारी, भूना थाना पुलिस

कृष्ण कुमार। - फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें