फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गांव बादलगढ़ में गंदे पानी से लोग परेशान

Thu, 06 Aug 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव बादलगढ़ में मुख्य सड़क पर रुका पानी,स्त्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
रतिया। गांव बादलगढ़ में मुख्य सड़क पर पिछले काफी समय से गंदा पानी जमा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर फैले गंदे पानी से रोजाना आने-जाने वाले लोगों, विशेषकर स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जलभराव के कारण बच्चों को गंदे पानी से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है, जिससे अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। राजू सिंह, भोला सिंह, काला सिंह, बिंदर सिंह, दर्शन सिंह, छिंदा, मनप्रीत सिंह तथा बलबीर सिंह सहित अन्य
ग्रामीणों का कहना है कि गंदे पानी के लगातार संपर्क में आने से बच्चों में त्वचा संबंधी एलर्जी तथा अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद अब तक इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि पंचायत विभाग लगातार इस गंभीर समस्या की अनदेखी कर रहा है।
ग्रामीणों ने कहा कि एक तरफ सरकार स्वच्छता अभियान के तहत बड़े-बड़े दावे कर रही है, वहीं दूसरी ओर गांव में गंदे पानी की निकासी नहीं होने से लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग करते हुए कहा कि मुख्य सड़क से गंदे पानी की शीघ्र निकासी करवाई जाए तथा सड़क को ऊंचा उठाकर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि गांव के लोगों और स्कूली बच्चों को इस परेशानी से जल्द राहत मिल सके।

गांव बादलगढ़ में मुख्य सड़क पर रुका पानी,स्त्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें