फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन-मुआवजा देने को पैसा नहीं, सीएम के लिए नई गाड़ी का क्या औचित्य : तंवर

Fri, 15 Jul 2016 12:24 AM IST
fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद में पत्रकारों से बात करते कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
 कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने सीएम मनोहर लाल द्वारा नई गाड़ी लेने पर निशाना साधा है। तंवर ने कहा कि सरकार पेंशन, जाट आंदोलन और सफेद मक्खी से प्रभावित किसानों को मुआवजा नहीं दे सकी है तो सीएम को इतनी महंगी गाड़ी लेने का क्या औचित्य है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष फतेहाबाद की अनाजमंडी में टेकचंद मिड्डा के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के बारे में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि तीन माह के अंदर सभी जिलों के अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी जाएंगी।

पूर्व सीएम हुड्डा द्वारा फतेहाबाद में उनके गुट के प्रहलाद सिंह को टिकट देने के एलान पर आपत्ति जताते हुए अशोक तंवर ने स्पष्ट कहा कि पूर्व सीएम को टिकट बांटने का अधिकार नहीं है। वक्त आने पर कांग्रेस हाईकमान टिकट बांटेगा और उसी नेता को टिकट मिलेगी, जिसने मेहनत की होगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद में पिल्लर बॉक्स मामले का जिक्र करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने इस घोटाला बताया। उन्होंने इसकी जांच करवाने की मांग भी रखी। कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी द्वारा सीएम को ईमानदार बताने पर सफाई देते हुए तंवर ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया। उनकी इस बारे में किरण चौधरी से बात हो चुकी है। किरण पर कांग्रेस नेताओं द्वारा ही मीडिया के जरिए हमले करने वाले वालों को भी तंवर ने इशारों ही इशारों में पार्टी फोरम पर बात रखने की नसीहत दी।
विज्ञापन


यूपी चुनाव में शीला दीक्षित को मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाए जाने का तंवर ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि अगर परिस्थितियां सही हुई तो हरियाणा में भी सीएम उम्मीदवार की घोषणा कर चुनाव लड़ा जा सकता है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व संसदीय सचिव दुड़ाराम, टेकचंद मिड्डा, जयपाल लाली, सुभाष बिश्नोई, कृष्णा पूनियां, अमित सोनी, केतन मिड्डा, विनोद बबली और राधे बिश्नोई सहित अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें