गांव सिधानी के पास दुर्घटनाग्रस्त पीसीआर
जाखल। पुलिस थाना जाखल की डायल 112 पीसीआर गांव साधनवास के पास करीब रात 9 बजे नीलगाय आगे आने से पेड़ से टकराकर बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे गाड़ी में सवार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन्हे जाखल के अस्पताल में लाया गया और यहां से प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक शिकायत पर हवलदार रिछपाल सिंह एक अन्य पुलिस कर्मी के साथ गांव सिधानी से शुक्रवार करीब रात 9 वापस जाखल थाना की ओर आ रहे थे। गांव साधनवास के पास नीलगाय आने के कारण ड्राइवर संतुलन खो बैठा। जिसके चलते गाड़ी असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई और बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना के दौरान दोनों पुलिस कर्मियों को चोटें आई। जिन्हें जाखल अस्पताल से रात को ही अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया जहां उनकी हालत सामान्य बताई गई है।
कोट
हवलदार रिछपाल अन्य पुलिस कर्मी के साथ सिधानी से आ रहे थे। साधनवास के पास नीलगाय आगे आने के कारण डायल 112 पीसीआर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
-कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, जाखल।