फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑनलाइन पोर्टल की खामियों पर पटवारियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Thu, 27 Aug 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघुसचिवालय के बाहर धरने को संबो​​धित करते वक्ता। संगठन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑनलाइन पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर करने सहित विभिन्न मांगों पर पटवारियों और कानूनगो का विरोध प्रदर्शन वीरवार को भी जारी रहा। लघु सचिवालय के बाहर धरने में जिलेभर के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला उपप्रधान कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पटवारियों और कानूनगो ने सरकार से ऑनलाइन पोर्टल की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि तकनीकी खामियों के कारण राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और कर्मचारियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कृष्ण कुमार ने कहा कि सरकार को कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने प्रोबेशन पटवारियों को हटाने और 50 वर्ष की आयु वाले पटवारियों व कानूनगो को जबरन सेवानिवृत्त करने संबंधी आदेशों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि संगठन ऐसे फैसलों का विरोध करता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने मांग की कि ऑनलाइन पोर्टल की खामियों को प्राथमिकता से दूर किया जाए, ताकि राजस्व संबंधी काम सुचारू रूप से हो सकें। उन्होंने स्पष्ट किया कि समस्याओं का समाधान होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
धरने में किसानों ने भी पटवारियों और कानूनगो की मांगों का समर्थन किया। किसानों ने कहा कि राजस्व विभाग के ऑनलाइन पोर्टल में आने वाली तकनीकी दिक्कतों का असर आम लोगों के काम पर भी पड़ता है। इसलिए सरकार को इन खामियों का जल्द समाधान करना चाहिए।
इस अवसर पर जिला कैशियर बलबीर सिंह, सीता राम पटवारी, करनैल सिंह, विक्रम डारा, मोहन लाल, संदीप पटवारी, उमेश पटवारी सहित जिले के पटवारी और कानूनगो मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें