फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में पांच चिकित्सकों के छुट्टी पर रहने से बिन उपचार के लौटे मरीज

Sat, 24 Jan 2026 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के नागरिक अस्पताल में गर्भवती जांच ​शिविर में पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में शनिवार पांच चिकित्सक छुट्टी पर रहे। इस कारण उपचार के लिए आए कई मरीजों को बिना उपचार लिए ही घरों को लौटना पड़ा। वहीं हाई रिस्क प्रेगनेंसी की जांच के लिए आयोजित शिविर भी गर्भवती के लिए सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया। शिविर में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा ही इसमें उपस्थित नहीं रहीं। हालांकि एक अन्य महिला रोग विशेषज्ञ ऑन ड्यूटी थी लेकिन उनकी ड्यूटी कहीं और लगी हुई थी। सुबह 9 बजे से दूर-दराज के गांवों से गर्भवती और उनके तीमारदार अस्पताल में पहुंचने लगे।
विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण महिलाओं की स्क्रीनिंग और जांच नहीं हो सकी। नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने केवल वजन और रक्तचाप जैसी बुनियादी जांच कर औपचारिकता पूरी की।
विज्ञापन



गणतंत्र दिवस की छुट्टी का असर, 5 चिकित्सक रहे अवकाश पर

अस्पताल में चिकित्सकों की कमी और लंबी छुट्टियों पर जाने पर मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। गणतंत्र दिवस समारोह के चलते आगामी दिनों में लगातार सरकारी छुट्टियां हैं। इसके कारण नागरिक अस्पताल के 5 चिकित्सक एक साथ अवकाश पर चले गए हैं। डॉक्टरों के अवकाश पर होने से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई रही।



-

ये चिकित्सक रहे छुट्टी पर

शनिवार को नागरिक अस्पताल में 5 चिकित्सक छुट्टी पर रहे। इनमें त्वचा एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत कौर, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका, शिशु रोग विशेषज्ञ वरुण, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिश और महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. वर्षा अवकाश पर रहीं। वहीं कान, नाक और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. जयप्रकाश की ड्यूटी ऑपरेशन थियेटर में लगी। इस कारण ईएनटी की ओपीडी भी नहीं हो पाई।

-

बिना दवा लौटे मरीज

अस्पताल में ओपीडी प्रभावित होने के साथ-साथ दवा वितरण केंद्र पर भी लंबी कतारें देखी गईं। चिकित्सकों के न होने से कई मरीजों को परामर्श तक नहीं मिल सका। शिविर में आई महिलाओं को भी जरूरी दवाइयां और सप्लीमेंट नहीं मिल पाए। इस कारण उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। अस्पताल में दवा लेने पहुंची सुनीता ने बताया कि वह सुबह से यहां आए हैं ताकि समय रहते जांच हो सके, लेकिन यहां कोई डॉक्टर ही नहीं है। प्राइवेट अस्पताल जाने की हमारी हैसियत नहीं है, अब बिना जांच के ही घर वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन

-

:: अस्पताल में दो महिला रोग विशेषज्ञ हैं, उनमें से डॉ. नीति ड्यूटी पर तैनात रहीं। अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सकों की व्यवस्था बनाकर ड्यूटी लगाई जाएगी। अस्पताल आने वाले मरीजों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

-डॉ. बुधराम, सीएसओ, नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें