फतेहाबाद। जिले के गांव बैजलपुर की चार होनहार खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता (अंडर-17 आयु वर्ग) में हुआ है। इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और खेल कौशल से न केवल हरियाणा, बल्कि अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की टीमों में जगह बनाई है।
हॉकी कोच रण सिंह औला ने बताया कि इन चार खिलाड़ियों में दो महिला खिलाड़ी, भावना औला और सुनीता, लगभग दो साल से चंडीगढ़ में पढ़ाई के साथ हॉकी खेल रही हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते इन दोनों का चयन 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम्स के लिए चंडीगढ़ टीम में हुआ है।
भावना और सुनीता राष्ट्रीय मंच पर चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं गांव के अन्य दो खिलाड़ी भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में सफल हुए हैं और आगामी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
संजय का हरियाणा व रविंदर का राजस्थान की टीम में चयन
कोच रण सिंह ने बताया कि खिलाड़ी संजय औला का भी चयन हुआ है। वह हरियाणा की अंडर 17 की टीम में खेलेगा। खिलाड़ी रविंदर का चयन राजस्थान की टीम के लिए हुआ है, जो अंडर 17 की 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम्स में प्रतिभा दिखाएंगे। अंडर 17 की 69वीं राष्ट्रीय स्कूली गेम्स की प्रतियोगिता 27 जनवरी से 1 फरवरी तक झारखंड के रांची में होगी।
खिलाड़ी भावना औला, चंडीगढ़ टीम
खिलाड़ी भावना औला, चंडीगढ़ टीम
खिलाड़ी भावना औला, चंडीगढ़ टीम