फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना रोड पर पार्किंग की बोली 5 लाख में छूटी,

विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरकार लंबे अंतराल के बाद थाना रोड पर बनी पार्किंग की नीलामी हो गई। नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद के प्रधान की मौजूदगी मेें पार्किंग के लिए बोली लगाई गई। जिसमें 5 लाख रुपये सालाना की बोली छूटी अब राधेश्याम एेंड कंपनी पार्किंग की व्यवस्था संभालेंगी। मालूम हो कि इससे पूर्व पार्किंग की नीलामी तीन बार हो चुकी है और तीनों ही बार बोली देने वाली फर्में बिना समय पूरा किया ही बीच में छोड़कर चली गई। इस बारे में नगर परिषद के प्रधान का कहना है कि बोली के समय कई फर्मों ने पूल करके दवाब बनाकर बोली छुड़वाई। इसके लिए वह उपायुक्त से मिलकर बोली रद्द करने की मांग रखेंगे जबकि अधिकारियों का कहना है कि पहले बोली के नीलामी के रेट ज्यादा थे।
विज्ञापन

मालूम हो कि नगर परिषद द्वारा थाना रोड पर बढ़ रहे यातायात व्यवस्था को देखकर पार्किंग का निर्माण किया था। पार्किंग बनने के बाद पहली बार यह 8 लाख 70 हजार रुपये में नीलामी हुई जिसमें ठेकेदार ने नगर परिषद को तीन लाख अदा किए और समय अवधि पूरी कि ए बिना ही पार्किंग का ठेका बीच में छोड़ दिया। दूसरी बार यह ठेका 11 लाख 50 हजार में छूटा, तीसरी बार यह ठेका बढ़कर 21 लाख में छूटा। तीनों ही बार ठेकेदार ने समय पूरा नहीं किया, अब मंगलवार को नगर परिषद में पार्किंग की बोली करवाई गई, इसमें कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुलड़िया, कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, एमई अनिल बेरवाल मौजूद रहे। मौके पर 8 फर्मों ने 2 लाख रुपये की सिक्योरिटी जमा करवाई। इनमें कुलदीप कुमार, ललित कुमार, जग्गा सिंह, राधेश्याम, संजय व बिट्टू शामिल रहे। मौके पर काफी बहस के बाद ठेकेदार बाहर निकले और वापस आकर 5 लाख 25 हजार की फाइनल बोली देकर अधिकारियों को बोली छोड़ने पर मजबूर किया। मौके पर ही 25 फीसदी राशि भी भर दी। इस बारे में प्रधान दर्शन नागपाल ने कहा कि सभी ठेकेदारों ने आपसी पूल करके उन्हें बोली छोड़ने के लिए मजबूर किया। नागपाल का कहना है कि यह सभी लोग एकजुट होकर ऊंची आवाज में उन्हें दबाना चाहते थे। इस बारे में वह उपायुक्त को शिकायत करके बोली रद्द करने की मांग करेंगे, जबकि कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक का कहना है कि पहले पार्किंग में वाहन खड़ा करने की दरें ज्यादा थी। जैसे बाइक का 10 रुपये व कार का 20 रुपये था अब इसे आधा कर दिया है। पहले बोली दरें की ज्यादा थी जिस कारण कामयाब नहीं हो सकी। अब सही हिसाब से नीलामी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें