फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने कलाकारों के साथ की डांस ड्रामा की प्रस्तुति

विज्ञापन
गीता जयंती महोत्सव के समापन अवसर पर प्रस्तुति देतीं एससीएस डॉ. किरण सिंह। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। वर्तमान सरकार के आदेशों की पालना में जिला स्तर पर अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस महोत्सव के समापन पर रविवार देर रात तक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव के चेयरमैन एवं उपायुक्त धीरेन्द्र खड़गटा व कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त महाबीर प्रसाद तथा प्रशासनिक अधिकारियों की अलग-अलग टीमों के इंचार्ज की देखरेख में मनोहर मेमोरियल महाविद्यालय के प्रांगण को दर्शनीय स्थल बनाया गया।
विज्ञापन

गीता जयंती के समापन एवं तीसरे दिन सांस्कृतिक संध्या में नीतिन एंड ग्रुप के द्वारा हरियाणवी लोक नृत्य व श्रीकृष्ण रासलीला पर आधारित नृत्य नाटिका का मंचन किया जबकि वृंदावन से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण व गीता पर आधारित प्रसंग प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक संध्या की मुख्य आकर्षण की प्रस्तुति एसडीएम डॉ. किरण सिंह की रही। जिन्होंने बाल कलाकारों और सीनियर कलाकारों के साथ डांस ड्रामा प्रस्तुत किया। पंजाब से पहुंची फिल्म और टीवी की अदाकारा डॉ. कुलबीर कौर ने भी कार्यक्रम में शिरकत और उन्हें सम्मानित किया गया।
समापन समारोह पर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग, एलडीएम अनिल कुमार मीणा, डीआईसी उप निदेशक जेसी लांग्यान, जिला लोक संपर्क अधिकारी आत्मा राम कसाना, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुंडु, एआईपीआरओ विनय बेनीवाल ने शिक्षा विभाग के अनेक ड्राइंग अध्यापक, इंस्ट्रक्टरों, मंच संचालन के लिए टेकचंद शर्मा को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की परिकल्पना व निर्देशक डॉ हनीफ को शॉल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नंदलाला नाटिका प्रस्तुत की
रतिया की पूर्व एसडीएम एचसीएस डॉ. किरण सिंह ने अपनी टीम के साथ जिला स्तरीय महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर आधारित नंदलाला नाटिका प्रस्तुत की। नाटिका में भगवान श्रीकृष्ण की अद्भुत लीलाओं का दर्शन करके भावविभोर हो गए। अतिथियों ने इस नाटिका का नेतृत्व करने वाली डॉ. किरण की प्रशंसा की। डॉ. किरण सिंह अपनी टीम के साथ पिछले कई दिनों से इस नाटिका के बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयारी कर रही थी। नाटिका में बताया कि किस तरह भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बचपन में लीलाओं के माध्यम से ही जगत का उद्धार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें