फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत की पहल : जल्लोपुर में ग्रामीण मोटर या टल्लू पंप से नहीं भरेंगे पानी

Mon, 08 Jun 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव जल्लोपुर में पानी के अवैध पेयजल कनेक्शन को लेकर ग्रामीणों को ग्राम पंचायत के फैसले की जानक
विज्ञापन
रतिया। गांव जल्लोपुर की पंचायत ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सराहनीय कदम उठाया है। कोई भी ग्रामीण पीने के पानी की मुख्य पाइप लाइन पर सीधे कोई मोटर या टल्लू पंप नहीं लगाएगा। यदि ऐसा करते हुए कोई भी पकड़ा गया, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा और उसका पानी का कनेक्शन तुरंत काट दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता छोटूराम, जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली ने भी गांव का निरीक्षण किया। सरपंच मांगे राम ने पहल करते हुए सबसे पहले अपने खुद के घर से मोटर हटाने की शुरुआत की है। पंचायत का मुख्य उद्देश्य गांव में पानी की बर्बादी को रोकना और सभी को 24 घंटे ताजा पेयजल उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा कि अक्सर देखा जाता है कि घरों और सार्वजनिक स्थानों पर नलों में टैप न होने के कारण हजारों लीटर स्वच्छ पानी व्यर्थ बह जाता है। इसके लिए पंचायत ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के सहयोग से सख्त नीति तैयार की है। अब हर नल पर टैप लगा होना अनिवार्य होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों को पहले नोटिस दिया जाएगा। उल्लंघन करने पर पहली बार 500 रुपये व दूसरी बार 1100 रुपये का जुर्माना किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान खंड संयोजक पृथ्वी सिंह, नफे सिंह, श्रीराम, रूप सिंह, नंद लाल, काला राम व दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गांव जमालपुर शेखी में काटे 6 पेयजल कनेक्शन, 16 को नोटिस

टोहाना। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग टीम ने बीआरसी अमित कुमार के नेतृत्व में ने सोमवार को गांव जमालपुर शेखां में पीने की सप्लाई से हरा चारा, सब्जी उगाने और पानी व्यर्थ बहाने वाले 6 कनेक्शन काट दिए। इसके अलावा 16 अन्य को नोटिस जारी कर खुले नल बंद करने और टेप लगवाने के निर्देश दिए गए।

बीआरसी अमित कुमार ने बताया कि गांव की ग्रामीणों ने पीने के पानी की किल्लत की शिकायत की थी। मौके पर जांच में पाया गया कि कई घरों में पीने की लाइन से हरा चारा और सब्जी की खेती की सिंचाई हो रही थी। कई नल बिना टेप के खुले छोड़ दिए गए थे। इससे अंतिम छोर के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा था। सर्विस स्टेशन, गाड़ी धोने वाले अवैध कनेक्शन तुरंत बंद करवाए जाएंगे। इस दौरान सरपंच अजय कुमार, दीप कुमार, अमरजीत सिंह, पवन कुमार, रोहित कुमार और बग्गा राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें