फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के तीन विधायकों में से सिर्फ दुड़ाराम ही दो बार बने विधायक

Mon, 19 Aug 2024 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के तीनों विधायकों में से सिर्फ दुड़ाराम ही दो बार विधायक बने हैं। दुड़ाराम के सामने विधानसभा चुनाव 2024 में जीत की हैट्रिक लगाने के साथ-साथ फतेहाबाद से लगातार दूसरी बार विधायक बनने की भी चुनौती है।
विज्ञापन

इसी तरह साल 2019 में पहली बार विधानसभा की सीढि़यां चढ़े देवेंद्र सिंह बबली और लक्ष्मण नापा की दूसरी बार जीत की डगर आसान नहीं लग रही। हालांकि, देवेंद्र बबली टोहाना सीट से पिछला चुनाव 52 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। इसके बाद गठबंधन सरकार में दो साल तक पंचायत मंत्री भी रहे। मगर जजपा संगठन के साथ उनकी हमेशा खींचतान ही बनी रहीं।
इसी तरह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दुड़ाराम का भी पुराने भाजपाइयों के साथ बेहतर सामंजस्य नहीं बन पाया। लक्ष्मण नापा को भी अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेताओं से टिकट को लेकर भी चुनौती मिल रही हैं। रतिया से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, एससी आयोग के चेयरमैन प्रो. रविंद्र बलियाला भी टिकट के चाहवानों में शामिल हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा सीट से सिर्फ पोखरराम ही लगातार जीत पाए
पिछले 57 साल में फतेहाबाद सीट पर 14 बार विधानसभा चुनाव हुए हैं। इन 14 बार में सिर्फ पूर्व गृहमंत्री मनीराम गोदारा के भाई पोखरराम ही कांग्रेस की टिकट पर विधायक रहे हैं, जिन्होंने लगातार दो बार जीत हासिल की है। हालांकि, दो बार विधायक बनने वालों में गोबिंद राय बतरा और चौधरी लीलाकृष्ण भी शामिल रहे हैं। मगर इन्होंने लगातार दो बार जीतने के बजाय अलग-अलग चुनाव में जीत हासिल की थी। इस बार विधायक दुड़ाराम अगर दूसरी बार जीतते हैं, तो वह पोखरराम के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे।
टोहाना में हरपाल सिंह बने छह बार विधायक
टोहाना विधानसभा सीट से हरपाल सिंह को छह बार विधायक बनने का अवसर मिला है। इनमें पांच बार कांग्रेस से सरदार हरपाल सिंह जबकि एक बार सीपीआई से कामरेड हरपाल सिंह विधायक बने थे। सरदार हरपाल सिंह कृषि मंत्री व उद्योग मंत्री भी रह चुके हैं। एक बार सरदार हरपाल सिंह कुरुक्षेत्र से सांसद भी बने थे। इसके बाद सरदार हरपाल सिंह के बेटे परमवीर सिंह भी दो बार टोहाना से विधायक रहकर हुड्डा सरकार में मंत्री रहे।
विज्ञापन

फतेहाबाद विधानसभा सीट से ये बन चुके विधायक
1967 - गोबिंद राय बतरा- कांग्रेस
1968 - पोखरराम- कांग्रेस
1972 - पोखरराम- कांग्रेस
1977 - हरफूल सिंह- जनता पार्टी
1982 - गोबिंद राय बतरा- कांग्रेस
1987 - बलबीर सिंह चौधरी- भारतीय जनता पार्टी
1991 - चौधरी लीलाकृष्ण- कांग्रेस
1996 - हरमिंद्र सिंह- हरियाणा विकास पार्टी
2000 - चौधरी लीलाकृष्ण- इनेलो
2002 उपचुनाव - स्वतंत्र बाला चौधरी- इनेलो
2005 - दुड़ाराम- कांग्रेस
2009 - प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा- निर्दलीय
2014 - बलवान सिंह दौलतपुरिया- इनेलो
2019 - दुड़ाराम- भारतीय जनता पार्टी

टोहाना विधानसभा से ये रहे विधायक
1968 - हरपाल सिंह- विशाल हरियाणा पार्टी
1972 - हरपाल सिंह- कांग्रेस
1977 - कर्म सिंह- जनता पार्टी
1982 - हरपाल सिंह- कांग्रेस
1985 - हरपाल सिंह- कांग्रेस
1985 उपचुनाव - हनुमान सिंह- कांग्रेस
1987 - हरपाल सिंह- सीपीआई
1991 - हरपाल सिंह- कांग्रेस
1996 - विनोद कुमार- समता पार्टी
1999 - निशान सिंह- इनेलो
2005 - परमवीर सिंह- कांग्रेस
2009 - परमवीर सिंह- कांग्रेस
2014 - सुभाष बराला- भारतीय जनता पार्टी
2019 - देवेंद्र सिंह बबली- जननायक जनता पार्टी

रतिया विधानसभा से ये रहे विधायक
1977 - पीरचंद- जनता पार्टी
1982 - नेकीराम- कांग्रेस
1987 - आत्मा सिंह- लोकदल
1991 - पीरचंद- हरियाणा विकास पार्टी
1996 - रामस्वरूप रामा- हरियाणा विकास पार्टी
2000 - जरनैल सिंह- इनेलो
2005 - ज्ञानचंद- इनेलो
2009 - ज्ञानचंद- इनेलो
2011 उपचुनाव - जरनैल सिंह- कांग्रेस
2014 - प्रो. रविंद बलियाला- इनेलो
2019 - लक्ष्मण नापा- भारतीय जनता पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें