फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपीएस हमारा हक, इसे लेकर रहेंगे : जगजीत सिंह

Mon, 20 Feb 2023 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ की सोमवार को बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगजीत सिंह ने की। इसमें उन्होंने कहा कि ओपीएस हमारा हक, इसे लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

इस बैठक में जगजीत सिंह व चेयरमैन देवेंद्र दहिया ने संयुक्त रूप से कहा कि इस आंदोलन में शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस सरकार पर दबाव बना दिया है। मगर तानाशाही सरकार ने जिस प्रकार पानी की बौछारें, आंसू गैस, लाठीचार्ज व दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर किए, उसकी संघ कड़े शब्दों में निंदा करता है। उन्होंने कहा कि इस अमानवीय कृत्य में अनेक कर्मचारियों को चोटें आई हैं। जीत की पहली सीढ़ी हम चढ़ चुके हैं। आने वाले समय में जनता भी हमारा कंधे से कंधा मिलाकर साथ देगी और सरकार को धूल चटाने का काम राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ करेगा। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, जिसे हम लेकर रहेंगे और पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के साथ मिलकर इस सरकार से मांग को मनवाएंगे।
इस बैठक में उपाध्यक्ष विनोद ठाकरान, राज्य कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा, सुनील रेवाड़ी, यशपाल सिंह, मनोज सहरावत, सूबे सिंह सुजान, सुरेश लितानी, राजकुमार कासनिया, जसराम पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें