फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ढाणी बिंजा लांबा में किसान की जमीन की नीलामी का विरोध

Sat, 13 Dec 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ढाणी बिंजा लांबा में जमीन की कुर्की के खिलाफ एकजुट किसानस्त्रोत संघ
विज्ञापन
फतेहाबाद। ढाणी बींजा लांबा के किसान की जमीन की नीलामी के विरोध में किसान सभा तहसील कमेटी की टीम शनिवार को गांव में पहुंची और बैठक की। प्रभावित किसान पवन ने बताया कि वर्ष 2008-2009 में उनके पिता की आढ़त फतेहाबाद अनाज मंडी में एक आढती के साथ थी।
विज्ञापन

उसके बाद कुछ समय बाद अपने एक रिश्तेदार की आढ़त उसी दुकान पर करवा दी। उस समय तक होशियार सिंह का एक भी रुपया बकाया नहीं था बल्कि 19 हजार रुपये किसान के ही जमा थे। इसके बाद उसके रिश्तेदार से दुकानदार का लेनदेन शुरू हुआ और उसके 1 लाख 35 हजार होशियार सिंह के खाते में डालकर चुकता करने की बात कही गई।
उसके बाद 2012-13 में यह मामला कोर्ट में गया और अब किसान की जमीन की नीलामी का फैसला आया है। 15 दिसंबर को जमीन कुर्क करने का फरमान है। हालांकि होशियार सिंह की मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है और अब इस जमीन के उनके चार बेटों समेत कई हिस्सेदार हैं। किसान सभा के नेता मनफूल ढाका ने बताया कि प्रभावित किसानों से बातचीत करके फैसला किया है कि इस बारे में 15 दिसंबर को सुबह 10 बजे प्रशासनिक अधिकारियों से इस मिलकर बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन

किसी भी कीमत पर किसानों की जमीन नीलाम नहीं होने दी जाएगी। अगर प्रशासन से बातचीत का कोई सकारात्मक हल नहीं निकलता है तो जमीन की कुर्की के खिलाफ किसानों को लामबंद कर धरना लगाया जाएगा। बैठक में किसान सभा के सचिव ओम प्रकाश फगेड़िया, हरि सिंह ढाका, कर्मवीर छतरियां, बिंजा लांबा से हवा सिंह कुलड़िया, रणवीर, संदीप, राजकुमार तेतरवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें