फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नागरिक अस्पताल में पांच विशेषज्ञों की बंद रही ओपीडी, मरीज हुए परेशान

Tue, 30 Dec 2025 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाते हुए मरीज संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। वर्ष के अंतिम दिनों में चिकित्सकों की छुट्टियों के चलते नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अस्पताल की पांच विशेषज्ञों की ओपीडी बंद रहने से दूर-दराज से आए मरीजों को बिना उपचार के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीत, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश, हड्डी रोग और ईएनटी सहित अन्य विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध न होने के कारण अस्पताल में उपचार के लिए मरीजों को ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर से ही लौटना पड़ा। चर्म रोग और मनोरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे जबकि ईएनटी की ड्यूटी शिविर में रही।
इसके अलावा कंसलटेंट डॉ. संगीता अबरोल के छुट्टी पर होने के कारण एनसीडी क्लीनिक प्रभावित हुई। सुबह से मरीज इलाज की उम्मीद लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचे थे। ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर पर पहुंचने के बाद जब उन्हें संबंधित विशेषज्ञ डॉक्टरों के उपलब्ध न होने की जानकारी मिली तो मरीजों में नाराजगी देखने को मिली।
विज्ञापन

अस्पताल में चर्म रोग विभाग की ओपीडी बंद रहने से त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज सबसे अधिक प्रभावित हुए। वहीं मनोरोग विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के चलते मानसिक रोगों से जूझ रहे मरीज और उनके परिजन भी परेशान नजर आए। हड्डी रोग और ईएनटी ओपीडी बंद रहने से दुर्घटनाओं और पुराने दर्द से पीड़ित मरीजों को भी निराशा हाथ लगी।
-
लोगों की मांग- वैकल्पिक व्यवस्था होनी चाहिए
नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए धांगड़ से आए रामकुमार, मताना से उपचार के लिए मोहनाराम ने बताया कि पिछले सप्ताह में भी डॉक्टर न होने से ओपीडी बंद थी और फिर से ओपीडी बंद होने से परेशान हो रहे है। यदि डॉक्टर अवकाश पर होते हैं तो उनकी जगह अन्य विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जानी चाहिए, ताकि मरीजों को परेशानी न हो सके।
-
नागरिक अस्पताल में कुछ डॉक्टर छुट्टी पर थे तो कुछ की ड्यूटी शिविर में लगी थी। सीएचसी स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं, इसमें भी चिकित्सकों की ड्यूटी लग रही है।
विज्ञापन

-डॉ. गुंजन बंसल, अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें