फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डी-मार्केशन मामलों के शीघ्र निपटान और कोर्ट केसों में तेजी के निर्देश

Tue, 30 Dec 2025 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मंडल आयुक्त रविप्रकाश गुप्ता की बैठक में हिस्सा लेते उपायुक्त डा. विवेक भारती। सूचना विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने डी-मार्केशन से जुड़े लंबित मामलों के शीघ्र समाधान और राजस्व व न्यायिक प्रकरणों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए। मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी उपायुक्तों के साथ हुई बैठक में उन्होंने जिला प्रशासन के विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता ने कहा कि डी-मार्केशन से संबंधित मामलों का समयबद्ध निपटान बेहद जरूरी है, ताकि आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व मामलों में पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा का पालन अनिवार्य है। जिलों में चल रहे डी-मार्केशन कार्यों की गति बढ़ाने पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि जहां भी तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर कोई बाधा आ रही हो, उसकी जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि समय रहते समाधान किया जा सके।
उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक आज प्रशासनिक कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा बन चुकी है। यदि किसी जिले के कर्मचारियों को रोवर या अन्य सर्वे उपकरणों से संबंधित प्रशिक्षण की आवश्यकता महसूस हो, तो इसकी सूचना शीघ्र दी जाए। नवीनतम तकनीकों का प्रशिक्षण मिलने से कार्यों की गति के साथ-साथ शुद्धता और विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षित कर्मी सीमांकन, स्थल निरीक्षण और अन्य राजस्व कार्य अधिक कुशलता से कर सकेंगे, जिससे जनता से जुड़े मामलों का निस्तारण भी तेजी से होगा। बैठक में आयुक्त ने न्यायालय से जुड़े मामलों की धीमी प्रगति पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने उपायुक्तों और एसडीएम को निर्देश दिए कि अपने-अपने कार्यालयों में लंबित कोर्ट केसों की नियमित समीक्षा करें और उनके शीघ्र निपटान पर विशेष ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि न्यायिक मामलों में देरी सीधे तौर पर आमजन के हितों को प्रभावित करती है, इसलिए ऐसी स्थिति से बचना आवश्यक है। बैठक में उपायुक्त डॉ. विवेक भारती, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, डीआरओ श्याम लाल, डीडीपीओ अनूप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें