फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद की सिर्फ एक खिलाड़ी जीत पाई स्वर्ण पदक

विज्ञापन
फतेहाबाद में बॉक्सिंग का फाइनल मुकाबला शुरू कराते चेयरमैन सुभाष बराला व अन्य। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पिछले पांच दिनों से चल रही प्रदेश स्तरीय प्रथम सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। हरियाणा बॉक्सिंग संघ द्वारा करवाई गई इस चैंपियनशिप के पांचों दिन प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया। हालांकि, फाइनल मुकाबलों में फतेहाबाद की सिर्फ एक ही खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीत पाई। विजेताओं को हरियाणा सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बड़े पैमाने पर खेल नर्सरियां स्थापित की गई हैं, ताकि ग्रामीण स्तर पर ही खिलाड़ियों को खेलने में मदद मिल सके।
विज्ञापन

इस मौके पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सत्यपाल संधू, सचिव रविंद्र पानू, कार्यकारिणी सदस्य ओमवीर हुड्डा, बॉक्सर जयभगवान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेद फुलां, गुलशन हंस, राजेश कस्वां, राजेंद्र चौधरी, जगदीश शर्मा, नरेश टीटू, शम्मी धींगड़ा, अवतार मोंगा आदि लोग मौजूद रहे।
ये रहे लड़कों के मुकाबलों के परिणाम
लड़कों के 33 से 35 किलो भारवर्ग में सोनीपत के अंशुल ने पानीपत के जय को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 35 से 37 किलो भारवर्ग में सोनीपत के पुनीत ने मेवात के अजय को हराया जबकि 37 से 40 किलो भारवर्ग में कुरुक्षेत्र के हर्षुल ने सोनीपत के हिमांशु को शिकस्त दी। 40 से 43 किलो भारवर्ग में रोहतक के हन्नी ने सोनीपत के हर्षित को, 43 से 46 किलोग्राम में रोहतक के महेश ने भिवानी के सिकंदर को, 46 से 49 किलो में हिसार के पीयुष ने रोहतक के जतिन को, 49 से 52 किलोग्राम में कैथल के योगेश ढांडा ने सोनीपत के सोनित को, 52 से 55 किलोग्राम में भिवानी के रितिक ने रोहतक के कौशल को, 55 से 58 किलो में दादरी के गोल्डी ने पलवल के देवेंद्र को, 58 से 61 किलो में सोनीपत के दीपक ने हिसार के नितेश को, 61 से 64 किलो में रोहतक के लोकेश ने भिवानी के संदीप को, 64 से 67 किलो में रोहतक के जितेश ने भिवानी के शिवम को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

फतेहाबाद की सोनिका ने सोनीपत की मुस्कान को हराया
लड़कियों के मुकाबलों में 32 से 34 किलो भारवर्ग में भिवानी की माही ने यमुनानगर की दीपिका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 34 से 36 किलो में हिसार की साक्षी ने भिवानी की नेहा को, 36 से 38 किलो में फतेहाबाद की सोनिका ने सोनीपत की मुस्कान को, 38 से 40 किलो में भिवानी की चेष्ठा ने हिसार की अंशु को, 40 से 42 किलो में भिवानी की आरजू ने सोनीपत की रिधिमा को, 42 से 44 किलो में भिवानी की जोनी ने गुरुग्राम की कशिश मलिक को, 44 से 46 किलो में कैथल की पायल ने गुरुग्राम की कनिष्का को, 46 से 48 किलो में रोहतक की दीप्ति ने महेंद्रगढ़ की कंचन को, 48 से 50 किलो में गुरुग्राम की भूमिका ने रोहतक की मानसी को, 50 से 52 किलो में पानीपत की तृप्ति ने झज्जर की एकांशी दलाल को, 52 से 54 किलो में यमुनानगर की अनन्या ने हिसार की ग्रीविका को, 54 से 57 किलो में पानीपत की सारिका ने गुरुग्राम की जैसमीन को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ी 20 मई से कर्नाटक में आयोजित होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें