फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: दिनदहाड़े जूता कारोबारी की एक बेटी की हत्या, दूसरी की हालत गंभीर, घर में घुसकर की सनसनीखेज वारदात

Mon, 13 Jun 2022 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

भाटिया कॉलोनी में हमलावरों ने घर में घुसकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने सिरसा से लौट रही युवतियों की मां पर भी हमले की कोशिश की।
विज्ञापन
फतेहाबाद में हमले के बाद जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के फतेहाबाद में दिनदहाड़े भाटिया कॉ़लोनी में तीन हमलावरों ने घर में घुसकर रंजिश में जूता कारोबारी सुरेश तनेजा की दो बेटियों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। हमले में योगिता (22) की मौत हो गई, जबकि उसकी दूसरी बहन प्रिया (24) की हालत गंभीर बताई जाती है। घायल युवती का नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


जूता कारोबारी की बेटी की हत्या से पुलिस-प्रशासन के खिलाफ लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नागरिक अस्पताल में हंगामा किया। परिजनों ने डीएसपी के साथ हाथापाई की कोशिश की।   

सोमवार को शहर थाना क्षेत्र के भाटिया कॉलोनी में जूता कारोबारी सुरेश तनेजा के गली नंबर तीन में स्थित आवास में दीवार फांदकर तीन हमलावर घुस गए। इस दौरान युवतियों की मां सिरसा गई हुई थीं। इसकी जानकारी हमलावरों को पहले से थी। हमलावरों ने घर में घुसकर दो युवतियों पर चाकुओं से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घबराकर जान बचाने के लिए गली में भागी युवती योगिता तनेजा के पीछे हमलावर लग गए। गली में ही हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर योगिता की हत्या कर दी। हमले में उसकी बड़ी बहन प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवतियों को नागरिक अस्पताल लाया। चिकित्सकों ने यहां योगिता को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्राथमिक उपचार के बाद  प्रिया को अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया।

हमले के बाद हमलावर मोटरसाइकिल से सिरसा की तरफ गए। वहां से लौट रहीं जूता कारोबारी की पत्नी रेणु पर गांव दरियापुर के पास हमले का प्रयास किया। इस दौरान हमलावरों की मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दो युवकों को हिरासत में ले लिया।  

हिरासत में लिए गए युवकों की पहचान गांव दौलतपुर निवासी संदीप सोनी और गांव धिड़ निवासी रोशन बताया जा रहा है। एक आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। हमले के पीछे कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है। वहीं, 15 मई को भी प्रिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संदीप सोनी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। संदीप सोनी पर आरोप लगाया गया था कि उसने कापे से हमला किया और मोटरसाइकिल भी तोड़ दिया। 

परिजनों ने डीएसपी के साथ हाथापाई की कोशिश की 
घटना की सूचना के बाद परिजन नागरिक अस्पताल में पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद परिजन पोस्टमार्टम गृह से शव बाहर निकालने पर अड़ गए। पुलिसकर्मियों ने शव बाहर नहीं निकालने दिया। परिजनों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मौके पर डीएसपी सुभाष चंद्र पहुंचे। गुस्साए परिजनों ने एक बार डीएसपी के साथ हाथापाई की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें