फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में निजी स्कूल से चुराए डेढ़ लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। गांव रतनगढ़ के एक निजी स्कूल के कमरों का ताला तोड़कर चोर स्कूल के लेखाकार के कमरे में पड़ी डेढ़ लाख की नकदी व अन्य दस्तावेज चुरा कर ले गए। चाेर जाते-जाते स्कूल की अलमारी को तोड़कर फरार हो गए। रतिया पुलिस ने इस मामले में स्कूल के संचालक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में स्कूल संचालक कपीश ने बताया कि उसका गांव रतनगढ़ में निजी स्कूल है तथा वह हर रोज की तरह अपने स्टाफ के साथ ताला लगाकर आया था। शिकायत में स्कूल संचालक ने बताया कि स्कूल में रात को सिक्योरिटी गार्ड स्कूल की देखभाल करता है तथा रात्रि को सिक्योरिटी गार्ड ने देखा कि 2-3 व्यक्ति स्कूल में घूम रहे थे, तो सिक्योरिटी गार्ड ने शोर मचाया। शोर होते ही उक्त लोग भाग गए। सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी कि प्रिंसिपल कार्यालय और 5-6 कमरों के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जब वह स्कूल पहुंचे तो देखा कि लेखाकार के कमरे के गल्ले से तकरीबन डेढ़ लाख रुपये, ऑफिस से कागजों का थैला गायब था। सुबह पुलिस ने सूचना केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें