फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद के टेंडर लगाने के बाद अग्रवाल सभा फव्वारा चौक के सुंदरीकरण के लिए आई आगे, कमेटी गठित

विज्ञापन
फतेहाबाद शहर का फव्वारा चौक फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के फव्वारा चौक के सुंदरीकरण को लेकर नगर परिषद द्वारा करीब 44 लाख का टेंडर लगाने के बाद अब अग्रवाल सभा फिर आगे आई है। इसके सुंदरीकरण को लेकर अग्रवाल सभा द्वारा बैठक करके सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। ये कमेटी इसके सुंदरीकरण को लेकर निर्माण कार्य शुरू करवाएगी।
विज्ञापन

हालांकि इसको लेकर हाउस बैठक में नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने प्रस्ताव रखा था और कहा था कि अग्रवाल सभा को गोद दिया जाए और वह ही इसका सुंदरीकरण करवाएगी। इसका नाम भी महाराजा अग्रसेन के नाम पर रखा जाए। इसको लेकर प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया था लेकिन पिछले सप्ताह नगर परिषद अधिकारियों ने सुंदरीकरण को लेकर टेंडर लगा दिया था। अग्रवाल सभा की बैठक प्रधान सुभाष गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी ने कार्यभार संभाला व पिछली कार्यकारिणी के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में सचिव सुरेंद्र मित्तल ने सभी पदाधिकारी व नई कार्यकारिणी का धन्यवाद किया और आश्वासन दिलाया कि अग्रवाल सभा समाज की एकता व उन्नति के लिए निरंतर प्रयत्नशील रहेगी।
मित्तल ने बताया कि अग्रवाल सभा द्वारा आगामी समय में करवाए जाने वाले कार्यों पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि नगर परिषद फतेहाबाद ने अग्रवाल सभा को फव्वारा चौक के नवीनीकरण का जो कार्य सौंपा है, उसके बारे में भी विचार विमर्श किया गया। उन्होंने बताया कि फव्वारा चौक व अग्रसेन चौक को एक करके भव्य चौक बनाया जाए व इसका निर्माण कार्य शुरू करने के लिए सात मेंबरों की एक कमेटी गठित की गई। उन्होंने बताया कि कमेटी को अधिकार दिया गया कि इसका निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में देवी दयाल तायल संरक्षक, प्रधान सुभाष चंद्र गर्ग, सुरेंद्र मित्तल सचिव, दलीप गोयल कोषाध्यक्ष, नितिन मोदी सह सचिव, मुरारी लाल उप सचिव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें