फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हंस कॉलोनी में हमला मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 20 Sep 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर हमला, जातिसूचक गालियां देने और तोड़फोड़ का आरोप है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विनोद कुमार निवासी बिघड़ रोड, भोड़िया खेड़ा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी जगदीश कुमार ने बताया कि ये मामला परमजीत कौर निवासी हंस कॉलोनी, फतेहाबाद की शिकायत पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, 23 अगस्त 2025 को आरोपी विनोद कुमार और उसके साथियों ने शिकायतकर्ता के घर में जबरन घुसकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और घरेलू सामान तोड़फोड़ कर बाहर फेंक दिया। हमले में शिकायतकर्ता, उनकी पुत्री पूनम और पुत्रवधू पूजा घायल हो गईं। तीनों को नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती कराया गया था, जहां से पूजा को गंभीर हालत में एमएएमसी, अग्रोहा रेफर किया गया था। पुलिस ने 23 अगस्त को मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें