फतेहाबाद के गुरु नानकपुरा मोहल्ला में दुकान में चोरी की वारदात को अंजाम देता हुआ युवक सीसीटीवी
फतेहाबाद। शहर के गुरु नानकपुरा मोहल्ला में दुकान पर सामान लेने आया युवक गल्ले से दो हजार रुपये निकालकर ले गया। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें युवक नकदी निकालता हुआ नजर आ रहा है। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दी है। घटना सोमवार दोपहर की है।
मामले के मुताबिक गुरुनानकपुरा मोहल्ला में रवि वैरायटी स्टोर है। दुकान पर मौजूदा सुमित्रा ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे एक युवक आया और उसने सामान मांगा। जब वह सामान लेने के लिए पिछली तरफ गई और लौटी तब तक युवक जा चुका था। जब उसने गल्ला संभाला तो नकदी गायब थी। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें युवक गल्ले से नकदी निकालता हुआ नजर आ रहा है।