फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूस्टर की तैयारी पर 22 हजार 695 बुजुर्गों ने अभी नहीं लगवाई दूसरी डोज

विज्ञापन
ागरिक अस्पताल में कोरोना संबंधी सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में 60 की उम्र पार कर चुके बुजुर्गों की वैक्सीनेशन का आंकड़ा भी ज्यादा बेहतर नहीं है। अब तक जिले के 60 साल से ज्यादा के 82 हजार 515 नागरिकों ने वैक्सीन लगवाई है। इनमें से भी 59 हजार 820 ने ही दूसरी डोज लगवाई है। दूसरी डोज लगवाने में अभी तक 22 हजार 695 बुजुर्ग पीछे हैं, जबकि बूस्टर डोज लगाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

हालांकि, जिले में 60 से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों की संख्या डेढ़ लाख से भी ज्यादा है। गांव-गांव में शिविर लगाने की व्यवस्था होने के बावजूद बुजुर्गों की 100 फीसदी वैक्सीनेशन नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन तक की चिंता बढ़ी हुई है। वीरवार को भी पूरे जिले में 60 साल से ज्यादा उम्र के मात्र 258 बुजुर्गों ने ही वैक्सीन लगवाई है।
45 से 59 आयुवर्ग के एक लाख 40 हजार 470 को लगी पहली डोज
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 45 से 59 वर्ष की उम्र के नागरिकों में से भी एक लाख 40 हजार 470 लोगों को पहली डोज लग पाई है। इनमें से भी दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या एक लाख 9 हजार 330 है। इस आयुवर्ग के 758 नागरिकों ने वीरवार को वैक्सीन लगवाई है।
विज्ञापन

अब तक 16 हजार 576 किशोरों को लगी वैक्सीन
जिले में पिछले छह दिनों में 16 हजार 576 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लग चुकी है। इस आयु वर्ग में वीरवार को वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा 7170 रहा।
पूरे जिले में वैक्सीनेशन का यह है आंकड़ा
श्रेणी पहली डोज दूसरी डोज
हेल्थ वर्कर्स 4789 4727
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2410 2008
60 साल से ज्यादा 82515 59820
45 से 59 आयुवर्ग 140470 109330
18 प्लस आयु वर्ग 385947 232197
15 से 17 आयु वर्ग 16576 0
कोट
जिले में पीएचसी, सीएचसी से लेकर प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर भी वैक्सीनेशन केंद्र बनाए हुए हैं। जहां हमारी टीमें तैनात हैं। नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवानी चाहिए।
विज्ञापन

डॉ. वीरेश भूषण, सिविल सर्जन

लाभपात्र को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें