फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक की टक्कर से घायल वृद्ध महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। जाखल गांव से रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क पर बाइक की चपेट में आने से घायल हुई वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में जाखल पुलिस ने मृतका के बेटे की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के पुत्र हरिचंद गर्ग ने बताया कि बीते दिनों मंगलवार शाम को उनकी 75 वर्षीय माता माया देवी अपने घर के बाहर से निकल रही थीं। उसी वक्त गली में आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी माता को टक्कर मार दी। बाइक चालक उन्हें काफी दूरी तक घसीटते हुए ले गया और बाद में बेकाबू मोटरसाइकिल उनके ऊपर जा गिरा। इस हादसे में उनकी वृद्ध माता की टांगे टूट गई थी। दुर्घटना के वक्त आसपास के लोग व घर के सदस्य बाहर आए, लेकिन तब तक चालक अपनी बाइक वहां छोड़कर भाग गया। इसके बाद आनन फानन में महिला को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर होने के चलते हिसार के निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला का बुधवार को ऑपरेशन भी किया गया था। शनिवार शाम वहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जाखल पुलिस ने इस संबंध में बाइक चालक डिप्टी निवासी जाखल के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। संवाद
कोट

शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक को नामजद कर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा, परिजनों को सौंप दिया है। मामले में आगामी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किरण बाला, एएसआई, महिला पुलिस जाखल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें