फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले के पुलिस थानों व चौकियों में नहीं होंगी समझौता पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस थानों में शिकायत प्राप्त होने के बाद ज्यादातर मामलों में आरोपी पक्ष और शिकायत पक्ष के लोगों के बीच होने वाली पंचायतें अब जिले के थाने, चौकियों या पुलिसकर्मियों के दफ्तरों में नहीं होगी। टोहाना शहर थाने में महिला पुलिसकर्मी के सामने टेबल पर नोटों की गड्डी रखी होने और केबिन में कुछ लोगों द्वारा नोट गिनने का वीडियो सामने आने के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने सख्त संज्ञान लिया है। उन्होंने आदेश जारी करके सभी थानों, चौकियों और पुलिस से जुड़ी ब्रांचों या सेल में समझौता पंचायतों पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। दो पक्षों के बीच यदि काउंसिलिंग भी की जानी है, तो वह संबंधित एडीआर सेंटर में होगी। इससे पहले थाने, चौकी लेवल पर पुलिस के जांच अधिकारी दोनों पक्षों के बीच काउंसिलिंग करते थे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को टोहाना के शहर थाना का वीडियो सामने आया था। इसमें थाने की एएसआई की टेबल पर नोटों की गड्डी रखी हुई थी और सामने बैठे कुछ लोग नोटों की गिनती कर रहे थे। मामला दो पक्षों के बीच समझौते का था। वीडियो देखकर एसपी ने एएसआई को कारण बताओ नोटिस जारी करवाया जबकि डीएसपी बिरम सिंह को जांच सौंप दी।
जिले में हैं 11 थाने व 12 पुलिस चौकियां
फतेहाबाद जिले में इस समय 11 पुलिस थाने और 12 चौकियां बनी हुई हैं। थानों में फतेहाबाद शहर, फतेहाबाद सदर, टोहाना शहर, टोहाना सदर, रतिया शहर, रतिया सदर, जाखल, भट्टू, भूना के अलावा ट्रैफिक थाना व पुलिस थाना शामिल हैं।
विज्ञापन

मैंने सभी डीएसपी और थाना प्रबंधकों को आदेश जारी कर दिए हैं कि किसी भी पुलिस थाने, चौकी या पुलिस से जुड़े कार्यालयों में पंचायतें या काउंसिलिंग नहीं होगी। काउंसिलिंग एडीआर सेंटर में होगी जबकि पंचायतें पुलिस थानों और चौकियों के दायरे से बाहर होगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह भोरिया, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें