फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अब वाटरप्रूफ लिफाफे में डाक से भेज सकेंगे राखियां

Wed, 31 Jul 2024 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। भाई की कलाई रक्षाबंधन के दिन खाली न रहे, इसके लिए डाक विभाग ने तैयारी कर ली है। विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफा सभी डाक घरों में भेजे हैं। ऐसा मानसून सीजन को देखते हुए किया गया है। लिफाफा डाकघरों में दस रुपये में मिलेगा। इन लिफाफों में बहनें देश के साथ विदेशों में भी सात दिनों के अंदर अपने भाइयों को राखी भेज सकती हैं। रक्षाबंधन से पूर्व होने वाली सरकारी छुट्टी के दिन भी राखी से संबंधित डाक वितरण करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


19 अगस्त को है रक्षाबंधन का पर्व
सभी डाकघरों में कार्यरत पोस्टमैन राखी के दिन भी घर-घर जाकर बहनों की ओर से भेजी गईं राखियों को उनके भाइयों तक पहुंचाएंगे। भाई-बहन के प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन इस बार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। बहनें 41 रुपये में स्पीड पोस्ट से पूरे देश में 72 घंटे में 50 ग्राम वजन के साथ राखी भेज सकेंगी। 20 ग्राम में 22 रुपये रजिस्ट्री के माध्यम से राखियों को भेज सकती हैं। 125 रुपये में रजिस्ट्री के माध्यम से विदेश में राखी भेज सकेंगी।
72 घंटे में गंतव्य तक पहुंचाने का लक्ष्य
डाक विभाग रक्षाबंधन पर राखी की डाक को समय पर पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए राखी के स्पीड पोस्ट या रजिस्टर पोस्ट को 72 घंटों में गंतव्य तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं, इस बार पोस्टमैन राखी के दिन छुट्टी होने के बावजूद राखी की डाक का वितरण करने के लिए फील्ड में रहेंगे। डाक विभाग की तरफ से विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि वितरण से संबंधित उप डाकघरों में डाकपाल व पोस्टमैन की छुट्टी नहीं रहेगी। राखी को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


कोट
बहनों की ओर से अपने भाइयों को भेजी जा रही राखी को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाने का प्रयास है। अगर कोई बहन अपने भाई के लिए विदेश में राखी भेजना चाहती है तो उसे पहुंचाने में सात दिनों का समय लगता है। कर्मचारियों को रक्षाबंधन के दिन भी राखी को घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- बेगराज, उप अधीक्षक डाकघर, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें