फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत, शव के पास पड़ी मिली सिरिंज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया रोड पर नशे की ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। युवक का रतिया रोड पर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास खाली भूखंड में शव मिला है। शव के पास ही सिरिंज पड़ी मिली। मृतक के पिता का आरोप है कि नशे की ओवरडोज दी गई, जिससे उसकी मौत हुई है। युवक हेरोइन नशा लेने का आदी था। मामले में शहर पुलिस ने मृतक गांव बड़ोपल निवासी दीपक के पिता रामकुमार के बयान मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयान में रामकुमार ने बताया कि उसका 24 वर्षीय बेटा दीपक ट्रक पर परिचालक की नौकरी करता था। बेटा दो साल से हेरोइन नशा लेने का आदी था। जो नशे के टीके खुद ही लगा लेता था। करीब सात-आठ माह पहले दीपक को निजी अस्पताल से नशा छुड़वाने के लिए दवाई भी दिलवाई थी। जिसके बाद भी वह नशा करने लग गया। 29 जुलाई की शाम को सात बजे बेटा किसी काम से फतेहाबाद शहर में आया था। इसके बाद सूचना मिली कि बेटे का शव एसबीआई बैंक के पास खाली भूखंड में है। मौके पर पहुंचे तो शव के पास सिरिंज भी पड़ी मिली।
कोट
रतिया रोड पर युवक का शव मिला है। मृतक के पिता का आरोप है कि नशे की ओवरडोज दी गई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रहलाद राय, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें