फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में अब पात्र विद्यार्थियों को लगेगा टीका, पहले दिन लगेंगे 50 कैंप

विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाता पात्र विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्कूलों में अब पात्र विद्यार्थियों का कोरोना टीकाकरण होगा। किशोरों के कम टीकाकरण के चलते प्रशासन ने स्कूलों में ही कैंप लगाने का फैसला लिया है। बुधवार को जिले के 50 स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंप लगाकर पात्र विद्यार्थियों का टीकाकरण करेंगी। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को शिक्षा विभाग अधिकारियों के साथ मिलकर रणनीति तैयार कर ली है और शेडयूल भी बना लिया है।
विज्ञापन

जिन स्कूलों में विद्यार्थियों का कोरोना टीकाकरण होना है, उन्हें मैसेज भेजकर बुलाना शुरू कर दिया है। जिले में 15 से 17 साल के 58 हजार पात्र किशोरों का टीकाकरण होना है। इसमें 42 हजार कक्षा दसवीं से बारहवीं तक के छात्र है। इन्हें कोवाक्सिन लगाई जानी है। किशोरों के टीकाकरण का आंकड़ा पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन दोगुना रहा। पहले दिन जहां 644 किशोरों ने टीकाकरण करवाया था वहीं दूसरे दिन 1158 किशोरों ने टीकाकरण करवाया। जिले में 10 हजार 914 लोगों ने टीकाकरण करवाया है। 5951 पात्र ऐसे है जिन्हें कोविशील्ड की दूसरी डोज लगाई गई है।
मंगलवार को हुआ टीकाकरण
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 789
45 से 59 साल 1906
18 से 44 साल 7061
15 से 17 साल 1158
कोट
स्कूलों में कैंप लगाए जाएंगे और यहां पर पात्र विद्यार्थियों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जाएगी। शेडयूल बना लिया गया है। फतेहाबाद खंड में पहले 14 स्कूलों में टीकाकरण कैंप होगा। करीब 50 स्कूलों में पहले दिन कैंप लगाकर विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें