फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पार्षद करवाएंगे शहर में सफाई

Thu, 15 May 2014 12:36 AM IST
चेतन, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद में कई दिनों से प्रधान और पार्षदों के बीच चल रही खींचतान को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था पर नए सिरे से प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


शहर की साफ-सफाई के लिए नगर परिषद ने कमर कस ली है। नगर परिषद अब वार्ड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों की सूची तैयार कर रही है।

इस सूची में वार्ड के अनुसार सफाई कर्मचारी लगाए गए हैं। सूची में प्रत्येक कर्मचारी के मोबाइल नंबर भी डाले गए हैं और संबंधित वार्ड के पार्षदों को यह सूची सौंपी जाएगी। इससे फायदा यह होगा कि वार्ड में कौन से सफाई कर्मचारी आ रहे हैं पार्षदों को उसकी जानकारी होगी और पार्षद उनसे अपने अनुसार काम करवा सकते हैं।

मंगलवार को हुई नगर निगम की बैठक में भी पार्षदों ने प्रधान को सफाई के मुद्दे पर घेरा था। अमर उजाला ने शहर की सफाई व्यवस्था पर बार-बार खबर प्रकाशित करने के बाद पार्षदों ने इस मुद्दे को मंगलवार को नगर परिषद की बैठक में उठाया था।
विज्ञापन


अमर उजाला ने 12 मई के अंक में बदहाल सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तृत रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसके बाद पार्षद हरकत में आए और मंगलवार को नगर परिषद की होने वाली बैठक में मुख्य मुद्दा सफाई का ही बना।

अब सभी वार्डों के पार्षदों को उनके क्षेत्र में आने वाले सफाई कर्मचारियों की पूरी जानकारी होगी। यहां तक की सफाई कर्मचारियों के मोबाइल नंबर और ठेकेदार के नंबर पार्षदों को सौंप दिए जाएंगे।

पार्षदों ने मंगलवार को नगर परिषद की बैठक में उनके क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के न आने की शिकायत की थी, जिस पर नगर परिषद ने संज्ञान लेकर उनके वार्डों में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची बनाकर पार्षदों को सौंपने का मन बना लिया है और जल्द ही यह सूची पार्षदों को दे दी जाएगी।

सफाई कर्मचारियों की सूची मिलने के बाद पार्षदों के ऊपर उनके क्षेत्र में पूरी तरह से साफ सफाई कराने का दबाव बन जाएगा।

नगर परिषद उनके क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों की सूची पार्षदों को सौंप देगी। उसके बाद पार्षदों का यह दायित्व होगा कि वह उनके क्षेत्र में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों पर निगरानी रखें।

शहर में कुल 21 वार्डों में 200 से ऊपर सफाई कर्मचारी नगर परषिद की ओर से रखे गए हैं। इनमें से 136 कर्मचारियों को ठेके पर रखा है बाकी सफाई कर्मचारी पक्के हैं। इन सफाई कर्मचारियों पर ही पूरे शहर में साफ सफाई का दारोमदार है।
विज्ञापन

 
नगर परिषद के प्रधान वीरेंद्र नारंग ने बताया कि नगर परिषद में शहर की साफ सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

इन कर्मचारियों की सूची पार्षदों को मोबाइल नंबर के साथ दे दी जाएगी। पार्षद समय-समय पर इन कर्मचारियों के काम को देख सकते हैं।

अगर किसी पार्षद के वार्ड में कोई सफाई कर्मचारी काम में लापरवाही बरतता है तो उसकी शिकायत उन्हें या ईओ को करें, उस सफाई कर्मचारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी और उसे हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें