फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निजी स्कूलों को नोटिस, कमेटी गठन और सुरक्षा मानकों को लागू करने का आदेश

Wed, 10 Dec 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। नव ज्योति हाई स्कूल ढाणी भोजराज–सांचला में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर सेफ्टी और अग्निशमन प्रणाली न होने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) निर्मला सिहाग ने ब्लॉक के सभी निजी स्कूल संचालकों को लिखित आदेश जारी कर सुरक्षा मानकों को तुरंत लागू करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीईओ की ओर से जारी आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि प्रत्येक निजी स्कूल में विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए सेफ्टी कमेटी का गठन, परिसर में शिकायत पेटी लगाना, खेल मैदान के उपकरणों की नियमित जांच, तथा स्कूल प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के लिए समिति का गठन अनिवार्य किया गया है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल के प्राचार्य, अध्यापक या उनके पारिवारिक सदस्य स्कूल भवन में निवास नहीं कर सकते।
सिहाग ने चेतावनी दी कि यदि किसी निजी स्कूल में यह नियम तोड़ते हुए कोई कर्मचारी या प्राचार्य परिवार सहित स्कूल भवन में रहता पाया गया, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ये था मामला
नव ज्योति हाई स्कूल ढाणी भोजराज में लंबे समय से स्कूल की ऊपरी मंजिल पर संचालक परिवार के निवास करने की शिकायतें मिलती रही हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई को शिकायत देकर स्कूल में सुरक्षा मानकों की अनदेखी की ओर ध्यान दिलाया था। इसके बाद डीईओ के निर्देश पर खंड शिक्षा अधिकारी ने ब्लॉक के सभी निजी स्कूल संचालकों को नोटिस जारी कर स्पष्ट चेतावनी दी है कि आदेशों की अवहेलना पर विभाग सख्त रुख अपनाएगा और नियमानुसार कार्रवाई निश्चित रूप से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें