फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईओ सिकंदर।स्त्रोत प्
फतेहाबाद। राजकीय आईटीआई, भोडिया खेड़ा में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान में कौशल विकास, सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, साहसिक, महिला सशक्तीकरण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम, शबनम ने द्वितीय और धर्मपाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम रहे विजेता को 1100 रुपये, द्वितीय को 750 रुपये तथा तृतीय को 500 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। इस मौके पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सिकंदर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए।
उन्होंने बदलते तकनीकी दौर में कौशल विकास के महत्व, राष्ट्रीय एकता में युवाओं की भूमिका तथा रोजगार के नए अवसरों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आज के डिजिटल दौर में युवाओं को साइबर सुरक्षा के बारे में ज्ञान होना भी बेहद जरूरी है। साइबर सुरक्षा आईटी प्रणाली से हम अपना बैकिंग, ऑनलाइन डाटा आदि को सुरक्षित रख सकते हैं। प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने युवाओं को प्रेरित करते हुए सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।